जालंधर। SDP Girls Sr Sec/एस.डी. फुलरवान गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं जी.जी.डी. एस.डी. मॉडल स्कूल में हरियाली तीज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हरियाली तीज का सांस्कृतिक महत्व बताया गया। छात्राओं ने पंजाबी संस्कृति को दर्शाती बोलियां प्रस्तुत कीं। चारों हाउस कावेरी, गायत्री, पद्मा एवं सरस्वती के बीच गिद्दा प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें कावेरी हाउस पहले नंबर पर, गायत्री हाउस दूसरे स्थान पर, तृतीय स्थान पर पद्मा हाउस और चौथे स्थान पर सरस्वती हाउस रहा।

उत्सव के अवसर पर चारों हाउस के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने सुंदर एवं आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान — शीना, पद्मा हाउस
द्वितीय स्थान — वंशिका, गायत्री हाउस
तृतीय स्थान — गुरसिमरन, सरस्वती हाउस
चतुर्थ स्थान — श्वेता, कावेरी हाउस
बच्चों ने आज रंग बिरंगे कपड़े पहने थे। जसविंदर मैडम एक्टिविटी इंचार्ज ने पूरे कार्यक्र्म की तैयारी बहुत अच्छे से करवाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अमरज्योति शर्मा ने कहा, इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता, टीम भावना और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना चाहिए।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों और प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा विजेता हाउसों और प्रतिभागियों को बधाई दी।





