D.R. Innocent Public School event : समाजसेविका एवं लेखिका परवीन अबरोल रहे मुख्य अतिथि
जालंधर। D. R. Innocent Public School का वार्षिक समारोह लायंस क्लब में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
साल 1995 में अनिल कुमार ने इस स्कूल को स्थापित किया था। अब वो नहीं रहे पर उनके दिखाए मार्ग पर चल कर यह स्कूल आज भी तरक्की कर रहा है। यह स्कूल नर्सरी से कक्षा 8वीं तक अंग्रेज़ी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।
आज के समारोह में समाजसेविका एवं लेखिका परवीन अबरोल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ हिना मैम, बॉटनी गोल्ड मेडलिस्ट एवं एम.एससी. साइंस भी उपस्थित रहीं।

प्रिंसिपल एवं संचालिका श्रीमती कुलविंदर तथा उनकी बेटी श्रीमती नेहा जी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।





