जालंधर। Cyber hygiene पर SDP Girls Sr Sec School द्वारा कक्षा IX से XII तक के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा, साइबर हाइजीन एवं डिजिटल दुनिया के जिम्मेदार उपयोग विषय पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस पहल में TRAI एवं Vi के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
यह पंजाब राज्य एवं जालंधर जिले में अपनी तरह की पहली पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं जागरूक उपयोग के प्रति संवेदनशील बनाना था।

इस अवसर पर अंकुर पालिवाल, DGM, Vi ने विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, Chakshu App, CEIR, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, डिजिटल बुलिंग, साइबर उत्पीड़न एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड एवं संबंधित शिकायतों की रिपोर्ट करने के लिए भारत सरकार की हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी बताया गया।
कार्यशाला में Doaba Khalsa Senior Secondary School, Ladowali Road, Jalandhar के कक्षा XI एवं XII के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अमरज्योति शर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शिक्षा और दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को तकनीक के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के लिए जागरूक एवं सक्षम बनाएं।
कार्यशाला के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने वेबसाइट की प्रामाणिकता, अधिकृत प्लेटफॉर्म एवं ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।





