जालंधर . GURUDWARA NEWS : सतगुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व की खुशी में गुरुद्वारा नौवीं पातशाही, दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादुर नगर में सतगुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र छत्रछाया पांच प्यारों के मार्गदर्शन में सजाई गई। इस अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।
यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सुबह 6.30 बजे गुरु गोबिंद सिंह नगर पहुंचा जहाँ गुरु गोबिंद सिंह नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह अहलूवालिया और महासचिव एडवोकेट गुरविंदर सिंह प्रुथी समेत पूरी कार्यकारिणी और यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से साध जनों का स्वागत किया और फूल बरसाए। महिलाओं और बच्चों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।
कंवलजीत सिंह टोनी और उनकी टीम को सिरोपा भेंट
कमेटी ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह टोनी और उनकी टीम को सिरोपा भेंट कर सम्मान दिय। यहां नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को गुरु का लंगर और ठंडी मीठी छबील परोसी गई। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा कौंसलर हरशरण कौर हैप्पी, गुरकिरपाल सिंह, रछपाल सिंह सचदेवा, अमरदीप सिंह बॉबी, बिंदरजीत सिंह धमीजा, वरिंदर सिंह, बावा भल्ला, नवप्रीत सिंह कशिश, नवजोत सलूजा, उपजीत कुमार, वधावन साब, हरजोत सिंह, करण ग्रोवर आदि भी मौजूद थे।





