By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: IMMIGRATION FRAUD : जालंधर की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी पर गंभीर आरोप, कंसल्टैंसी के लाइसैंस पर लगवा रहे वर्क वीजा
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Crime & Law > IMMIGRATION FRAUD : जालंधर की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी पर गंभीर आरोप, कंसल्टैंसी के लाइसैंस पर लगवा रहे वर्क वीजा
IMMIGRATION FRAUD : जालंधर की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी पर गंभीर आरोप, कंसल्टैंसी के लाइसैंस पर लगवा रहे वर्क वीजा
Crime & Law

IMMIGRATION FRAUD : जालंधर की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी पर गंभीर आरोप, कंसल्टैंसी के लाइसैंस पर लगवा रहे वर्क वीजा

The Telescope Times
Last updated: September 19, 2026 12:42 pm
The Telescope Times Published September 19, 2026
Share
IMMIGRATION FRAUD : जालंधर की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी पर गंभीर आरोप, कंसल्टैंसी के लाइसैंस पर लगवा रहे वर्क वीजा
SHARE

जालंधर: IMMIGRATION FRAUD: वासल मॉल में अराध्या इंटरप्राइजेज इमिग्रेशन कार्यालय पर विदेश भेजने के नाम पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। दुबई से लौटे नीरज कुमार नामक युवक ने आरोप लगाया है कि कंसल्टेंसी के माध्यम से वर्क परमिट/वीजा पर विदेश भेजे गए युवाओं को वहां पहुंचने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अराध्या इंटप्राइजिज के पीड़ित क्लाइंट ने खुलासा किया है यह जितने भी लोगों को वर्क परमिट पर दुबई भेजते हैं, उनकी नौकरियां सिर्फ पाकिस्तानी लोगों के यहां ही लगवाई जाती हैं और वह पाकिस्तानी भारतीयों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार करते हैं।

उसने आरोप लगाया, अराध्या इंटरप्राइजिज के पास कंसल्टैंसी का लाइसैंस है, लेकिन उसके बावजूद यह एजैंट लोगों को गलत तरीके से विदेश भेजने का काम कर रहा है।

नीरज का दावा है कि उसके साथ भी दुबई में नौकरी, वेतन और रहने-खाने को लेकर गंभीर समस्याएं हुईं।
नीरज के मुताबिक, उसने दुबई जाने के लिए अराध्या इंटरप्राइजेज के मालिक से संपर्क किया था। उसे करीब 90 हजार रुपये में विजिट-टू-वर्क वीजा दिलाने की बात कही गई। लेकिन दुबई पहुंचने के बाद उसको असलियत पता चली।

नीरज ने बताया कि एयरपोर्ट पर उसे एक पाकिस्तानी एजेंट मिला, जिसने उसका पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे मुर्गीखाने में ले जाया गया जहां उसने रात गुजारी। बाद में उसे एक पाकिस्तानी व्यक्ति की वर्कशॉप में काम दिलाया गया। नीरज का आरोप है कि वहां उसे न तो पर्याप्त खाना दिया गया और न ही काम के बदले वेतन मिला।

विरोध करने पर एजेंट ने उसकी नौकरी बदल दी और उसे दूसरी जगह काम पर लगा दिया। नीरज का कहना है कि उसने वहां भी करीब दो महीने काम किया, लेकिन उसे वेतन नहीं मिला। इसके बाद जब उसने भारत वापस भेजने की मांग की तो उसे कथित तौर पर दुबई के एक ऐसे इलाके में ले जाया गया जहां पहले से पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई युवक-युवतियां फंसे हुए थे।

जानकारों की मदद से किसी तरह भारत लौट आया

नीरज के मुताबिक, वहां मौजूद लोगों की हालत भी बेहद खराब थी। बाद में उसे एक कॉल सेंटर में नौकरी दिलाई गई, लेकिन कुछ समय काम करने के बाद उसे पता चला कि वहां कथित तौर पर फर्जी जुए और लोगों से ठगी से जुड़ा काम किया जा रहा था। किसी कानूनी पचड़े में फंसने के डर से उसने वहां काम छोड़ दिया और अपने जानकारों की मदद से किसी तरह भारत लौट आया।
नीरज ने आरोप लगाया कि विदेश भेजने वाली कुछ कंसल्टेंसियां युवाओं को नौकरी और बेहतर भविष्य के सपने दिखाकर विदेश भेज देती हैं, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें एजेंटों के भरोसे छोड़ दिया जाता है।

भारत लौटने के बाद नीरज ने जालंधर पुलिस को शिकायत दी। उसके अनुसार, बाद में एजेंट ने उसके द्वारा दिए गए पैसे वापस कर दिए और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हालांकि, नीरज का कहना है कि व्यक्तिगत तौर पर मामला सुलझ जाने के बावजूद ऐसे मामलों की गंभीरता को देखते हुए सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए।

नीरज ने पंजाब सरकार और भारत सरकार से मांग की है कि विदेश भेजने वाली कंसल्टेंसियों के लाइसेंस और उनके माध्यम से विदेश भेजे जा रहे युवाओं की नौकरी व नियोक्ता संबंधी जानकारी की जांच की जाए।

कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर देखा गया तो पता चला कि कंपनी अपने ऑफिस के होर्डिंग बोर्डिंग द्वारा भी गलत इनफार्मेशन दे रही है। सोशल मीडिया पर भी दिख रहे बोर्ड पर लिखा गया है कि वो STUDY VISA, PR के लिए भी डील करते हैं जबकि कंपनी सिर्फ कंसल्टेंसी के लिए है।

मालूम हो कि ऐसी कंपनियों को एक सेल्फ डेक्लरेशन फॉर्म भरना होता है जिसमें ये लिख कर देते हैं कि किस भी प्रकार के प्रिंट मेटेरियल से यह लोगों को भर्मित नहीं करेंगे।

हालाँकि कंपनी का पक्ष जानने के लिए जब 075086 05288 कॉल किया तो उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया।

You Might Also Like

SIKH ATTACKED 17 TIMES : व्योमिंग में सिख ट्रक ड्राइवर पर बेरहमी से हमला

Crime In Delhi : कमज़ोर दिल वाले यह खबर न पढ़ें

CRIME NEWS : मजहबी से शादी करने पर पिता ने 5 महीने की प्रेग्नेंट बेटी नहर में धकेली

GURUDWARA NEWS : गुरु गोबिंद सिंह नगर की संगत ने नगर कीर्तन का किया भव्य स्वागत

AIR INDIA PILOT DEATH : होटल में पायलट मृत मिला, रूम अंदर से बंद था

TAGGED:aaradhya enterprisesfraud blamingJalandhar
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
ANI
Crime & Law

ANI Editor-in-Chief स्मिता प्रकाश के खिलाफ़ Case दर्ज, जानिए पूरा मामला

The Telescope Times The Telescope Times September 21, 2025
NGT ने जालंधर निगम कमिश्नर से जवाब माँगा : सालों से जमा कचरे का कैसे करेंगे निपटान
ETS ने किया जालंधर में टीचिंग TOEFLस्किल्स ट्रेनिंग-डायरेक्टर्स मीट का आयोजन
युवा स्मार्टफोन का उपयोग तो जानते हैं, लेकिन बिना सुरक्षा प्रोटोकॉल के
PUNJABI UNIVERSITY : 2026-27 सेशन के लिए स्पोर्ट्स विंग में दाखिला के एंट्रेंस ट्रायल 31 मई को
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?