पटियाला। PUNJABI UNIVERSITY में 2026-27 नए सेशन के लिए स्पोर्ट्स विंग में दाखिला लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के एंट्रेंस ट्रायल 31 मई को लिए जाएंगे। ट्रायल यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कांप्लैक्स, नेबरहुड कैंपस, कंस्टीट्यूट कालेजों व यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कालेजों में सुबह 7 बजे शुरू होंगे। अधिक जानकारी और खेल विभाग के प्रवेश फॉर्म प्राप्त करने के इच्छुक आधिकारिक वेबसाइट www.punjabiuniversity.ac.in पर ‘खेल निदेशालय की महत्वपूर्ण सूचनाएं’ वाला अनुभाग देख सकते हैं।





