Nik Bakers
निक बेकर्स में खाने में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहकों का आरोप है कि खाना खाते समय उन्हें उसमें कीड़े नजर आए, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत स्टाफ से की।
आरोप है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित Nik Bakers में शिकायत पर समस्या का समाधान करने के बजाय स्टाफ ने ग्राहकों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की और उन्हें धमकाया।
रेस्तरां और फूड कोर्ट से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों में खाद्य विभाग को खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच और नियमों के उल्लंघन पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि लोगों की सेहत और सुरक्षा से समझौता न हो।
फिलहाल मामले में पुलिस और संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।





