By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: EVEREST का जीरा न खरीदें लोग, जांच में फेल
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Crime & Law > EVEREST का जीरा न खरीदें लोग, जांच में फेल
EVEREST का जीरा न खरीदें लोग, जांच में फेल
Crime & Law

EVEREST का जीरा न खरीदें लोग, जांच में फेल

The Telescope Times
Last updated: October 4, 2026 10:49 pm
The Telescope Times Published October 4, 2026
Share
EVEREST का जीरा न खरीदें लोग, जांच में फेल
SHARE

जालंधर : EVEREST का जीरा जांच में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने असुरक्षित पाया है। इसलिए एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स के पैकेटबंद जीरा पाउडर को बाजार से तत्काल वापस मंगाने का आदेश दिया है। लोगों को भी कहा गया है -वो एवेरेस्ट का जीरा न खरीदें। एफएसएसएआई ने गंभीर स्वच्छता संबंधी कमियों के कारण क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड का खाद्य लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एफएसएसएआई ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए देशभर में खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण ने बताया कि गोवा में रिवरसाइड रिजॉर्ट्स एंड हॉलिडे होम्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से EVEREST जीरा पाउडर का नमूना लिया गया था। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट में एजोक्सीस्ट्रोबिन और थायामेथोक्साम नामक कीटनाशकों के अवशेष निर्धारित अधिकतम सीमा से अधिक पाए गए।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नमूने को ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया। कंपनी को रिपोर्ट के खिलाफ अपील का अवसर दिया गया। इसके बाद नमूना खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। वहां भी जांच में दोनों कीटनाशकों के अवशेष निर्धारित सीमा से अधिक पाए गए और नमूने को ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया। इसके बाद एफएसएसएआई ने संबंधित खेप के EVEREST जीरा पाउडर को बाजार से तत्काल वापस मंगाने का निर्देश दिया।

एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और इसकी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपने को कहा गया है। प्राधिकरण ने खाद्य कारोबार संचालक को ऐसी घटना दोबारा न होने देने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने और उत्पाद वापस मंगाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है।

You Might Also Like

IAS officers मियां-बीवी को सरकार ने क्यों लगाया खुड्डे लाइन

BIG BREAKING : डॉक्टर पर फर्जी FIR करने के दोषी पाए गए IPS Officer नौनिहाल सिंह, DA LEGAL, ACP हरसिमरत चेतरा, एसएचओ रविंदर, रिटायर्ड BOI निदेशक बी. चंद्रशेखर

ATAARI BAZAR में 500 का नकली नोट चला गई महिला

Railway News : 18 सुपरफास्ट ट्रेन अब रेगुलर एक्सप्रेस, 75 रू. तक किराया कम, पंजाब के रूट भी प्रभावित होंगे

Supreme Court ने मोदी से पूछा, कैंसर-रोधी 1100 रु वाली दवा 1.30 लाख में, प्राइस कंट्रोल क्यों नहीं ? अस्पताल लूट रहे

TAGGED:EVEREST CUMIN POWDER FAILED IN CHECKINGFSSAIindia
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
SCHOOL LIBRARIES
MY PUNJAB

SCHOOL LIBRARIES :पुस्तकें खरीदने के लिए 15 करोड़ जारी, जालंधर को एक करोड़ से ज्यादा

The Telescope Times The Telescope Times February 28, 2025
Mandy Takhar ने पति शेखर कौशल से तलाक लिया, 2 साल भी नहीं चली शादी
जम्मू में सरकारी विभाग से 1.6 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में पंजाब के दो सट्टेबाज गिरफ्तार
NEET UG 2025 : जानिए कौन है Topper ‘केशव मित्तल’, जिसे अलग अलग Coaching Centre बता रहे हैं अपना Student
Bypolls dates announced : वायनाड लोकसभा और 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?