By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: EVEREST का जीरा न खरीदें लोग, जांच में फेल
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Crime & Law > EVEREST का जीरा न खरीदें लोग, जांच में फेल
EVEREST का जीरा न खरीदें लोग, जांच में फेल
Crime & Law

EVEREST का जीरा न खरीदें लोग, जांच में फेल

The Telescope Times
Last updated: October 4, 2026 10:49 pm
The Telescope Times Published October 4, 2026
Share
EVEREST का जीरा न खरीदें लोग, जांच में फेल
SHARE

जालंधर : EVEREST का जीरा जांच में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने असुरक्षित पाया है। इसलिए एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स के पैकेटबंद जीरा पाउडर को बाजार से तत्काल वापस मंगाने का आदेश दिया है। लोगों को भी कहा गया है -वो एवेरेस्ट का जीरा न खरीदें। एफएसएसएआई ने गंभीर स्वच्छता संबंधी कमियों के कारण क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड का खाद्य लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एफएसएसएआई ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए देशभर में खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण ने बताया कि गोवा में रिवरसाइड रिजॉर्ट्स एंड हॉलिडे होम्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से EVEREST जीरा पाउडर का नमूना लिया गया था। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट में एजोक्सीस्ट्रोबिन और थायामेथोक्साम नामक कीटनाशकों के अवशेष निर्धारित अधिकतम सीमा से अधिक पाए गए।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नमूने को ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया। कंपनी को रिपोर्ट के खिलाफ अपील का अवसर दिया गया। इसके बाद नमूना खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। वहां भी जांच में दोनों कीटनाशकों के अवशेष निर्धारित सीमा से अधिक पाए गए और नमूने को ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया। इसके बाद एफएसएसएआई ने संबंधित खेप के EVEREST जीरा पाउडर को बाजार से तत्काल वापस मंगाने का निर्देश दिया।

एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और इसकी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपने को कहा गया है। प्राधिकरण ने खाद्य कारोबार संचालक को ऐसी घटना दोबारा न होने देने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने और उत्पाद वापस मंगाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है।

You Might Also Like

Honey Trap का शिकार इंडियन नेवी जवान, पाकिस्तानी महिला को दी सेंसिटिव जानकारी

Human Trafficking : मानव तस्करी के लिए ले जाईं जा रहीं थीं 4 महिलाएं, 2 पुरुष भी पकड़े

POLLUTION रोकने को पार्किंग रेट डबल, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे

CM’s Wife’s Defamation Case: कोर्ट ने जस्टिस (रिटायर्ड) रंजीत सिंह पर लगी रोक हटाई

CHITKARA UNIVERSITY में 2 छात्राओं की कथित आत्महत्या के बाद आधी रात को हज़ारों छात्रों ने विरोध -प्रदर्शन शुरू किया, रजिस्ट्रार मौके पर

TAGGED:EVEREST CUMIN POWDER FAILED IN CHECKINGFSSAIindia
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
BMW hit-and-run case :
Crime & Law

BMW hit-and-run case : मुख्य आरोपी Mihir Shah को 16 जुलाई तक Custody में भेजा

The Telescope Times The Telescope Times July 10, 2024
RAILWAY को देने होंगे 8 लाख मुआवजा, भीड़ के कारण गिर गया था : हाई कोर्ट
AAP पर BJP ने लगाया नॉमिनेशन फ़ाइल फाड़ने का आरोप
IIT BOMBAY कैंपस में सुसाइड रोकने के लिए अब सीलिंग फैन की जगह दीवार पर लगेंगे पंखे
WhatsApp ने अक्टूबर 2023 में 75 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?