BAR काउंसिल चुनावों में पारदर्शिता से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे
नई दिल्ली। BAR की आज़ादी, वकीलों के अधिकारों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर 15 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जारी प्रेस नोट के अनुसार, दिल्ली में मुख्य प्रदर्शन दोपहर 2 बजे सुप्रीम कोर्ट के निकट गेट नंबर-3, मीडिया पार्क में आयोजित होगा।
प्रदर्शन में बार काउंसिल चुनावों में पारदर्शिता, महिला वकीलों की सुरक्षा, कानूनी पेशे में समान अवसर और वकीलों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।
प्रेस नोट के अनुसार इस प्रदर्शन में दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट महमूद प्राचा, रमन शर्मा, पंजाब से महिला एडवोकेट निमरता गिल, दिल्ली से रेणु अग्रवाल और सुरुचि, झारखंड से सविता सिन्हा, कर्नाटक से विजया लक्ष्मी, आंध्र प्रदेश से सुनीता बेट्टा और चंडीगढ़ से रूबीना शाह सहित विभिन्न राज्यों की महिला वकीलों का भी उल्लेख है।
प्रदर्शन का उद्देश्य बार की आज़ादी, न्यायिक व्यवस्था में समानता और कानूनी पेशे में महिलाओं की भागीदारी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।





