नई दिल्ली। SEXUAL HARASSMENT -जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के एक प्रोफेसर and Congress Lok Sabha MP from Inner Manipur, Dr Angomcha Bimol Akoijam को सेक्सुअल हरासमेंट का दोषी पाया गया है। यूनिवर्सिटी ने अपनी इंटरनल कमिटी की जांच के बाद यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एक प्रोफेसर को नौकरी से निकाल दिया है। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के एक आदेश के अनुसार, यह एक्शन लिया गया।
स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज के तहत ‘सेंटर फ़ॉर द स्टडी ऑफ़ सोशल सिस्टम्स’ से जुड़े इस प्रोफेसर को तुरंत प्रभाव से यूनिवर्सिटी की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार, इंटरनल कमिटी ने आरोपों की जांच की और अपनी जांच के नतीजों के आधार पर कड़ी सज़ा की सिफारिश की।
वाइस-चांसलर शांतिश्री डी पंडित के हस्ताक्षर वाले आदेश में कहा गया, “उचित प्रक्रिया का पालन करने, सभी उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने और इंटरनल कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर, यूनिवर्सिटी की सेवा से बर्खास्तगी की सज़ा दी जाती है।”
आदेश में सज़ा देते समय लागू सेवा नियमों और सेंट्रल सिविल सर्विसेज (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल्स के नियम 11(ix) का हवाला दिया गया।





