SHOUBHA YATRA में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने की शिरकत, दी बधाई
जालंधर, 24 अक्टूबर 2026: SHOUBHA YATRA : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने आज भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकट दिवस को समर्पित जालंधर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और संगत को पावन पर्व की बधाई दी।
इस मौके पर संगत को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी महाराज की अमर शिक्षाएं समूची मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ हैं। उन्होंने समाज को समानता, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया।

सरदार परगट सिंह ने कहा कि आज के दौर में आपसी भेदभाव मिटाकर भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। हमें ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए, जहां हर वर्ग को समान अधिकार और मान-सम्मान मिले।
उन्होंने समूचे वाल्मीकि समुदाय और संगत को प्रकट दिवस की बधाई देते हुए सभी के लिए सर्वत्र सुख-शांति, आपसी सद्भावना और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।





