जालंधर 29 नवंबर । BJP JALANDHAR प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 140वें एपिसोड को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वेस्ट, नॉर्थ और सेंट्रल विधानसभा क्षेत्रों में अपने-अपने बूथों पर सुना। अलग अलग इलाकों में भाजपा नेता, वर्कर और आम लोग जमा हुए और कार्यक्रम को सुना।
अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता दर्ज करवाई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की।

हिक्की ने अपने निवास स्थान सेंट्रल टाउन में अपने बूथ के नौजवानों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। जालंधर भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं हरियाणा के पूर्व विधायक असीम गोयल ने परागपुर में, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने जेल चौक में, पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर ने अपने निवास स्थान पर, भाजपा नेता दिनेश ढल्ल ने अपने कार्यालय में तथा पूर्व विधायक केडी भंडारी ने ग्रेटर कैलाश में कार्यक्रम सुना।
भाजपा महामंत्री दीपक तेलू ने आबादपुरा में सुना कार्यक्रम

इसी प्रकार जिला भाजपा महामंत्री देविंदर भारद्वाज ने नॉर्थ विधानसभा के भगत सिंह कॉलोनी में तथा जिला भाजपा महामंत्री दीपक तेलू ने आबादपुरा इलाके में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम सुना।

हिक्की ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, समाज के प्रेरणादायक लोगों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को देशवासियों तक पहुंचाने का माध्यम है।
असीम गोयल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के नागरिकों को समाज, राष्ट्र निर्माण, नवाचार, जनसेवा और प्रेरणादायक कार्यों से जोड़ने का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी प्रकार जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।





