खेल 19 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु में
जालंधर। सूबे में सत्ता चला रही आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसका ध्यान यूथ और उनको दिशा देने की ओर है। बेरोजगारी और नशे पर रोकथाम के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है।
इसी के तहत छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंजाब की पोल वॉल्ट टीमों (लड़के और लड़कियों) के चयन के लिए ट्रायल 3 जनवरी को और वॉलीबॉल (लड़कियां) टीम के चयन के लिए ट्रायल 5 जनवरी को आयोजित किए जा रहे हैं। ये खेल 19 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु में आयोजित किए जा रहे हैं।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मल्ला खंभ (लड़के और लड़कियां) टीम के लिए चयन ट्रायल 3 जनवरी को सुबह 11 बजे सैफरन पब्लिक स्कूल, फगवाड़ा (कपूरथला) में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तरह, वॉलीबॉल (लड़कियां) के लिए चयन ट्रायल किया जा रहा है। टीम ट्रायल्स 5 जनवरी को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 63 साहिबजादा अजीत सिंह नगर में आयोजित किए जा रहे हैं।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी/खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 या उसके बाद की होनी चाहिए।