By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: पाकिस्तान में आम चुनाव के बीच ब्लास्ट में 28 लोगों की मौत, पूरे देश में मोबाइल सेवा बैन
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > International > पाकिस्तान में आम चुनाव के बीच ब्लास्ट में 28 लोगों की मौत, पूरे देश में मोबाइल सेवा बैन
amid election, 28 killed in pakistan
International

पाकिस्तान में आम चुनाव के बीच ब्लास्ट में 28 लोगों की मौत, पूरे देश में मोबाइल सेवा बैन

The Telescope Times
Last updated: February 8, 2024 10:01 am
The Telescope Times Published February 8, 2024
Share
amid election, 28 killed in pakistan
SHARE

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बड़ी उथल -पुथल के बीच देश की नेशनल असेंबली में 336 सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 169 सीटों की ज़रूरत है। बुधवार को आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले बलूचिस्तान प्रांत में प्रत्याशियों के दफ़्तरों के बाहर दो बम धमाके हुए थे जिनमें कम से कम 28 लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

इस देखते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी किया और कहा है, आतंकवादी घटनाओं के कारण कई जानें गई हैं। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और संभावित ख़तरों से निपटने के लिए देशभर में मोबाइल सेवा को अस्थायी तौर पर बंद करने का फैसला लिया गया है।

मालूम हो कि दो साल पहले देश में अविश्वास प्रस्ताव लाकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार गिराई गई थी और अब वो भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में हैं। उन्हें 14 साल की सज़ा हुई है। उनका पार्टी चिन्ह छीन लिया गया और चुनाव लड़ने पर भी 5 साल का बैन है।

तीन बार देश के पीएम रहे नवाज़ शरीफ़ इस बार चुनावी मैदान में हैं। कई विश्लेषकों का कहना है कि ये पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम विश्वसनीय चुनाव है। पाकिस्तान बेरोजगारी, आर्थिक संकट, 2022 में आई भीषण बाढ़, मंहगाई और चरमपंथी घटनाओं से जूझ रहा है।

कुछ घायलों की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, पहली घटना में, पिशिन जिले में निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकर के कार्यालय के बाहर एक शक्तिशाली विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

एक घंटे से भी कम समय के बाद, किला अब्दुल्ला क्षेत्र में जमीयत-उलेमा इस्लाम-पाकिस्तान के चुनाव कार्यालय के बाहर एक और बम विस्फोट हुआ, जिसमें 10 से जयादा लोगों की जान चली गई और 12 अन्य घायल हो गए।

बलूचिस्तान पंजगुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला ज़हरी ने कहा कि काकर के चुनाव कार्यालय के बाहर बम को दूर से विस्फोट किया गया था और इमारत के बाहर एक बैग में रखा गया था।

उन्होंने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए क्वेटा ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक विस्फोट में मरने वालों की संख्या 28 है लेकिन हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। ज़ेहरी ने कहा, आतंकवादी लोगों को मतदान केंद्रों पर जाने से रोकने के लिए चुनाव उम्मीदवारों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन चुनाव तय समय पर हो यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को और बढ़ाया जा रहा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, किला अब्दुल्ला क्षेत्र में एक जेयूआई उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ था और भारी क्षति हुई थी जिसमें आठ लोग मारे गए थे।

You Might Also Like

35 साल के Balen Shah अब नेपाल के PM, रैपर से नेता बने हैं RSP के बालेंद्र

Khamenei की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने US कॉन्सुलेट पर धावा बोला, टैंकर पर हमला, 15 भारतीय फंसे

Iran conflicts : मुंबई-दिल्ली एयरपोर्ट पर 225 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल

California में लापता भारतीय छात्र 06 दिन बाद मृत मिला

Epstein files अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद से INDIA वाली फाइलें गायब : CONGRESS

TAGGED:BLASTSPAKISTAN ELECTION
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
kejriwal
Crime & Law

Kejriwal सचिवालय नहीं जा सकते, फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं सकते-Supreme Court

The Telescope Times The Telescope Times September 14, 2024
Historian Venkatachalapathy ने दक्षिण में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर गहरी खोज की
Fashion is about daring to be bold and different – year 2024
HMPV फरवरी में हो जाएगा ख़त्म
PUNJAB MC ELECTION UPDATE : जालंधर-पटियाला में हंगामा, अजनाला में गोली चली
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?