AQI INDEX BOARD : कैसी है आपके शहर की हवा
जालंधर। आजकल लगभग पूरे देश में प्रशासन ने जगह जगह चौराहों पर AQI INDEX BOARD लगा रखे हैं। आते- जाते आप देख सकते हैं कि आपके शहर की हवा कैसी है। फेफड़े क्या खा -पी रहे हैं। दिल्ली की खबरें सुन सुन कर वैसे ही दिमाग भन्नाया रहता है। सरकारें कुछ नहीं करने वाली। खुद ही ध्यान देना होगा।
एक अच्छी खबर है। NGT नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बताया है दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ने जहाँ रिकॉर्ड तोड़ दिया और यह पिछले दिनों 1,500 के आसपास पहुंच गया था। मुंडका, द्वारका, नजफगढ़ और रोहिणी जैसे इलाके तो सबसे अधिक प्रभावित बताए गए थे।
ऐसे समय में, जब राष्ट्रीय राजधानी में AQI मानवीय सहनशीलता से कहीं अधिक दर्ज किया जा रहा है, तो तमिलनाडु के रामनाथपुरम जैसे शहर AQI को 19 से भी कम दर्ज कर रहे हैं, जिससे उन्हें दिल्ली के लाखों निवासियों से ईर्ष्या का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली वाले तो भूल ही जाएं कि उन्हें साफ़ हवा नसीब होगी। पानी की तरह हवा भी बिकने वाली है। कई शहरों में ऑक्सीज़न बार खुल गए हैं।
नीचे कुछ शहर हैं जिनकी हवा बहुत साफ़ है। अगर आप इन शहर में हैं या जाएं तो खिलखिलाइये। फेफड़े आपका शुक्राना करेंगे।
ये शहर हैं-
प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुडुचेरी, पूर्णिया, रामनगर, रानीपेट, ऋषिकेश, सतना, शिवमोग्गा, सिलचर, सिलीगुड़ी, सिरोही, शिवसागर, तिरुपुर, वाराणसी, वेल्लोर, विजयवाड़ा और आइजोल (मिजोरम), अरियालुर (तमिलनाडु), बागलकोट (कर्नाटक), चामराजनगर (कर्नाटक), चिक्कमगलुर (कर्नाटक), कोयंबटूर (तमिलनाडु), डिंडीगुल (तमिलनाडु), हसन (कर्नाटक), कलबुर्गी (कर्नाटक), कांचीपुरम ( तमिलनाडु), करूर (तमिलनाडु), कोप्पल (कर्नाटक) और मदिकेरी (कर्नाटक)।
https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news