नई दिल्ली । CYBER ATTACK THREAT-गृह मंत्रालय के ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) के अंतर्गत आने वाली ‘नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट’ (NCTAU) ने ‘व्हाट्सएप वेब के सुरक्षित उपयोग’ पर एक उच्च-प्राथमिकता वाली साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।
इसमें नागरिकों और अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे संवेदनशील या आधिकारिक कार्यों के लिए ब्राउज़र-आधारित मैसेजिंग का उपयोग करने से बचें। 18 नवंबर को और 23 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर जारी की गई इस एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि किसी सक्रिय और प्रमाणित ‘व्हाट्सएप वेब’ सेशन को हाईजैक किया जा सकता है। इसके ज़रिए, बिना किसी को तुरंत शक हुए, कोई अन्य व्यक्ति चुपके से यूज़र के अकाउंट में सेंध लगा सकता है।
विभाग के लोगों ने कहा, खास कर वे लोग अलर्ट पर रहें जो जानकारी देने वाले कंप्यूटर पर काम करते हैं । जहाँ डाटा बहुत ज्यादा स्टोर है । इनमें बैंक्स, अखबारें, INSURANCE कम्पनीज आदि शामिल हैं । लोगों से कहा गया है कि वो लोग लॉगिन से लॉग आउट जरूर करें और हर बार करें ।
READ THIS ALSO
Bank new rules : ऑनलाइन fraud हुआ तो बैंक भी नपेगा, RBI ने नियम सख्त किये
https://telescopetimes.com/wp-admin/post.php?post=26486&action=edit





