By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Bank new rules : ऑनलाइन fraud हुआ तो बैंक भी नपेगा, RBI ने नियम सख्त किये
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Cover Story > Bank new rules : ऑनलाइन fraud हुआ तो बैंक भी नपेगा, RBI ने नियम सख्त किये
Bank new rules : ऑनलाइन fraud हुआ तो बैंक भी नपेगा, RBI ने नियम सख्त किये
Cover Story

Bank new rules : ऑनलाइन fraud हुआ तो बैंक भी नपेगा, RBI ने नियम सख्त किये

The Telescope Times
Last updated: November 23, 2026 11:14 pm
The Telescope Times Published November 23, 2026
Share
Bank new rules : ऑनलाइन fraud हुआ तो बैंक भी नपेगा, RBI ने नियम सख्त किये
SHARE

नई दिल्ली /चंडीगढ़ । Bank new rules : ऑनलाइन फ्रॉड को होने से पहले ही रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन (EBTs) के लिए नए नियमों के मसौदे जारी किए हैं। अब तक नियम फ्रॉड के बाद ग्राहक की देनदारी तय करने पर केंद्रित थे, लेकिन अब ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट चैनल्स के इस्तेमाल और उनकी सीमा तय करने पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।

साथ ही, बैंकों की चूक से ग्राहकों को बचाने के लिए ‘बैंक की लापरवाही’ की परिभाषा भी बड़ी की जा रही है। कमर्शियल से लेकर सहकारी बैंकों तक के लिए तैयार इस खाके पर 14 दिसंबर, 2026 तक आम जनता से सुझाव मांगे गए हैं।

नए ड्राफ्ट नियमों की मुख्य बातें

स्मॉल फाइनेंस बैंकों (SFBs) में ‘स्टॉप स्विच’ और ‘ट्रस्टेड पर्सन’ फीचर: ग्राहकों को ‘स्टॉप स्विच’ मिलेगा, जिससे एक क्लिक में सभी भावी आउटगोइंग ट्रांजैक्शन रुक जाएंगे। इसके अलावा, ग्राहक किसी भरोसेमंद व्यक्ति को रजिस्टर कर सकेंगे, जिसकी मंजूरी के बिना एक तय सीमा से बड़े फंड ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे। हालांकि इस व्यक्ति को खाते का बैलेंस या अन्य विवरण नहीं दिखेंगे।

पेमेंट्स बैंकों में डिफॉल्ट सिक्यॉरिटी: नया खाता खोलते समय सभी डिजिटल पेमेंट चैनल्स डिफॉल्ट रूप से बंद रहेंगे और ग्राहक की सहमति से ही चालू होंगे। चैनल एक्टिव होने के शुरुआती 24 घंटों तक फंड ट्रांसफर की एक अधिकतम सीमा तय रहेगी। ग्राहक गिफ्ट और ट्रांजिट कार्ड छोड़कर अपने डेबिट एवं प्रीपेड कार्ड के घरेलू, अंतरराष्ट्रीय, ऑनलाइन और कॉन्टैक्टलेस इस्तेमाल पर खुद सीमा तय कर सकेंगे।

लोकल एरिया बैंकों (LABs) में 24 घंटे का कूलिंग पीरियड: बैंक को शाखाओं, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और आईवीआर (IVR) जैसे हर माध्यम से सिक्यॉरिटी कंट्रोल देने होंगे। यदि ग्राहक बंद चैनल को दोबारा चालू करता है, स्टॉप स्विच हटाता है या ‘ट्रस्टेड पर्सन’ बदलता है, तो उस पर 24 घंटे का अनिवार्य ‘कूलिंग पीरियड’ लागू होगा। नए जारी कार्ड शुरुआत में केवल भारत में एटीएम और पीओएस (POS) पर ही चलेंगे।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में एक्सट्रा वेरिफिकेशन: यदि बैंक किसी ग्राहक को साइबर फ्रॉड के प्रति अधिक संवेदनशील मानता है, तो ‘ट्रस्टेड पर्सन’ बदलने या इस सुरक्षा घेरे से बाहर निकलने पर बैंक अनिवार्य ब्रांच विजिट या टेली-वेरिफिकेशन कॉल कर सकेगा। ट्रस्टेड पर्सन का मोबाइल नंबर ग्राहक के नंबर से अलग होगा और उसके पास ट्रांजैक्शन मंजूर करने के लिए 1 घंटे का समय होगा। ‘स्टॉप स्विच’ चालू होने पर भी खाते में पैसे आने या पहले से चल रही ईएमआई पर असर नहीं पड़ेगा।

शहरी सहकारी बैंकों (UCBs) पर सख्त जवाबदेही: तय सीमा से ज्यादा गलत लॉगिन प्रयासों के बाद चैनल ब्लॉक न करने या बेनिफिशियरी जोड़ने एवं लिमिट बढ़ाने पर मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू न करने को सीधे ‘बैंक की लापरवाही’ माना जाएगा। साथ ही, ‘ट्रस्टेड पर्सन’ बनने से किसी व्यक्ति को खाते में कोई मालिकाना हक, नॉमिनी का दर्जा या ट्रांजैक्शन पर वित्तीय देनदारी नहीं मिलेगी।

ग्रामीण सहकारी बैंकों (RCBs) में पारदर्शी रिकॉर्ड: ‘स्टॉप स्विच’ चालू होने पर खाते से नए पेमेंट मैंडेट बनाने, नए स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेट करने या नए थर्ड-पार्टी ऐप पर यूपीआई (UPI) रजिस्टर करने पर भी रोक लग जाएगी। विवाद की स्थिति में निष्पक्ष जांच के लिए बैंकों को ग्राहक के कंट्रोल बदलावों का ‘छेड़छाड़-रहित ऑडिट लॉग’ रखना होगा और हर बदलाव पर तुरंत एसएमएस एवं ईमेल अलर्ट भेजना होगा।

कमर्शियल बैंकों में रोजमर्रा के पेमेंट पर असर नहीं: सभी बड़े सरकारी और निजी बैंकों में एकसमान सुरक्षा नियम लागू होंगे। ग्राहकों की सहूलियत के लिए ‘ट्रस्टेड पर्सन’ की मंजूरी केवल तय सीमा से बड़े फंड ट्रांसफर पर लागू होगी। वहीं, रोजमर्रा के यूपीआई पेमेंट्स, मर्चेंट पेमेंट्स और पहले से चल रहे ई-मैंडेट या NACH मैंडेट इससे बाहर रहेंगे। कार्ड री-इश्यू होने पर पुराने सुरक्षा कंट्रोल नए कार्ड पर अपने आप लागू हो जाएंगे।

कब लागू होंगे नियम और कैसे दें सुझाव?
इन ड्राफ्ट नियमों में ‘बैंक की लापरवाही’ से जुड़े प्रावधान 1 जनवरी, 2027 से और ‘स्टॉप स्विच’ एवं ‘ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म’ जैसे फीचर्स 1 जुलाई, 2027 से लागू किए जाने का प्रस्ताव है। आम लोग और स्टेकहोल्डर्स 14 दिसंबर, 2026 तक आरबीआई की वेबसाइट के ‘Connect 2 Regulate’ सेक्शन या ईमेल के जरिए अपने सुझाव भेज सकते हैं।

You Might Also Like

TOE RING, बिछिया क्यों पहनी जाती है, पढ़ें किस अंग को रखती है ठीक

Gold Purity Check : सोने में मिलावट मशीन भी नहीं पकड़ पाई, कैसे बचें धोखाधड़ी से?

CYBER ATTACK THREAT :भारत के लोगों के लिए जारी हुआ अहम अलर्ट

IAS officers मियां-बीवी को सरकार ने क्यों लगाया खुड्डे लाइन

Railway News : 18 सुपरफास्ट ट्रेन अब रेगुलर एक्सप्रेस, 75 रू. तक किराया कम, पंजाब के रूट भी प्रभावित होंगे

TAGGED:bank will bear costindiaonline fraudrbi new hard rules
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
RAHUL GANDHI
Political Affairs

RAHUL GANDHI ने हरियाणा के अमित मान के घर खाया घी चूरमा

The Telescope Times The Telescope Times September 20, 2024
Ludhiana में विदेशी महिला ने ड्राइव पर जाने से मना किया, सीने में गोली मारी
IIT GUWAHATI के लिए तालियां तो बनती हैं…
SCHOOL LIBRARIES :पुस्तकें खरीदने के लिए 15 करोड़ जारी, जालंधर को एक करोड़ से ज्यादा
Eritrea में हर मर्द को दो शादी करनी ज़रूरी, न करने पर कड़ी सजा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?