By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: DC JALANDHAR : लोग चिंता न करें, LPG सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल का जरूरी स्टॉक मौजूद
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Business Affairs > DC JALANDHAR : लोग चिंता न करें, LPG सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल का जरूरी स्टॉक मौजूद
DC JALANDHAR
Business Affairs

DC JALANDHAR : लोग चिंता न करें, LPG सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल का जरूरी स्टॉक मौजूद

The Telescope Times
Last updated: March 11, 2026 9:00 pm
The Telescope Times Published March 11, 2026
Share
DC JALANDHAR
SHARE

जमाख़ोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जालंधर, 11 मार्च : DC JALANDHAR डा. हिमांशु अग्रवाल ने जिला वासियों को भरोसा दिलाया कि एल.पी.जी. सिलेंडरों, डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि जिले के पास जनता की मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
DC JALANDHAR डा. अग्रवाल ने वासियों से घबराहट में खरीदारी करने से बचने की अपील करते हुए कहा कि सप्लाई चेन उचित ढंग से काम कर रही है और जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जिले में एल.पी.जी., डीजल और पेट्रोल के स्टॉक पर निगरानी रखी जा रही है ताकि जरूरी वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने आज इस संबंध में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के अधिकारियों तथा गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्टॉक का जायजा लिया।
उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की और कहा कि सक्षम अथॉरिटी से पुष्टि किए बिना किल्लत के बारे में गलत जानकारी फैलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जमाख़ोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि अगर कोई ऐसा मामला सामने आता है तो जरूरी वस्तुएं अधिनियम-1955 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप एसोसिएशनों से भी कहा कि अगर कोई ऐसा मामला सामने आए तो तुरंत जिला प्रशासन के ध्यान में लाया जाए।

बैठक के दौरान गैस एजेंसी अधिकारियों ने बताया कि एल.पी.जी. सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए समय 25 दिन का होता है।

बैठक में सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह के अलावा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के अधिकारी तथा गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप एसोसिएशनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

…….

You Might Also Like

Google ने Sundar Pichai की सैलरी ₹63,61,79,82,000 की

DELHI METRO की आज से 2 नए सेक्शन पर सर्विस

BUSINESS IDEA : ‘मिट्टी’ बेचकर रोज 2,000 रुपये से ज़्यादा कमा रहा युवक, वायरल

Social Media Platforms फेयर रेवेन्यू-शेयरिंग मॉडल अपनाएं, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

AIR TAXI जल्द आपके घरों की छत पर उतरेगी

TAGGED:CYLINDERDC JALANDHARDIESEL PETROL STOCKlpg
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Scotch Award
National

पंजाब बिल्डिंग और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड को Scotch Award

The Telescope Times The Telescope Times September 21, 2024
Sidhu Moose Wala के माता-पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार
Punjab Civil Secretariat के 8 अधिकारियों का Transfer
Padma Awards 2024: पहली मादा हाथी महावत पारबती पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित
Ex MLA, MP धनंजय सिंह ने 10वीं क्लास में किया था पहला crime , पढ़ें उसकी सारी क्राइम कुंडली
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?