DGP OFFICE -मानव संपदा पोर्टल पर 2024 में की कमाई बारे जानकारी दें
DGP OFFICE -डिटेल्स न देने वालों पर एक्शन लिया जायेगा
लखनऊ : DGP OFFICE -बिना सख्ती कोई काम हो नहीं सकता। पुलिस वालों पर भी ये बात लागू होती है। जी हां, DGP OFFICE UP से ऐसा ही एक बड़ा फैसला आया है। इसके अनुसार अगर पुलिस वालों ने मानव संपदा पोर्टल पर 2024 में की कमाई बारे जानकारी नहीं दी तो उन्हें जनवरी की सैलरी नहीं मिलेगी। सख्ती का आलम देखो आज तक का ही समय दिया गया है वर्ना वेतन नहीं।
आदेश के अनुसा, प्रॉपर्टी का जानकारी ना देने वाले पुलिस कर्मियों को जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा। डीजीपी मुख्यालय ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुधवार तक मानव संपदा पोर्टल पर 2024 में अर्जित अपनी सभी चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा देने का आदेश दिया है।

मुख्यालय ने बेहद कम तादाद में पुलिसकर्मियों द्वारा ब्यौरा देने पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी गई है। जिन पुलिस कर्मियों ने तय सीमा पर अपनी चल अचल प्रॉपर्टीज का ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज नहीं किया, उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।