By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: DM SUICIDE में नया CCTV सामने आया, सरकार पर कई गंभीर आरोप
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > DM SUICIDE में नया CCTV सामने आया, सरकार पर कई गंभीर आरोप
MY PUNJAB

DM SUICIDE में नया CCTV सामने आया, सरकार पर कई गंभीर आरोप

The Telescope Times
Last updated: March 23, 2026 12:16 pm
The Telescope Times Published March 23, 2026
Share
DM SUICIDE में नया CCTV सामने आया, सरकार पर कई गंभीर आरोप
DM SUICIDE में नया CCTV सामने आया, सरकार पर कई गंभीर आरोप
SHARE

DM SUICIDE

AMRITSAR । DM SUICIDE : अमृतसर में वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह की मौत ने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है। पंजाब में और बढ़ते करप्शन की खबरों से जनता आहत है। लोग सड़कों पर उतर आये हैं और सभी बड़ी पार्टियां पंजाब सरकार और उनके मंत्रियों की कारगुजारी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चुनाव से कुछ महीने पहले यह सब आप सरकार के लिए घातक साबित हो सकता है।

दूसरी तरफ यह DM SUICIDE मामला अब नया मोड़ लेता भी नजर आ रहा है। आज परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए और इस दौरान मीडिया के सामने एक CCTV वीडियो भी पेश किया गया। वीडियो में गगनदीप सिंह कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह हाई प्रोफाइल मामला और संदिग्ध बन गया है।

डीएम गगनदीप सिंह के परिवार का कहना है कि यह केवल आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका दिख रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग की है। परिवार ने कहा, गगनदीप सिंह ने जब पहले जिन भी उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायतें भेजी उन्होंने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया। उन अफसरों पर cm कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे। इस संबंध में परिवार ने मीडिया के सामने दस्तावेज भी पेश किए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिवार ने प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि वे डीसी से मिले तो उन्होंने शिकायत मिलने से ही इनकार कर दिया, जबकि परिवार के पास इस बात के सबूत मौजूद हैं। वहीं, पुलिस जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा गया कि काफी समय बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के परिवार ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे अपने बच्चों सहित सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण होगा और वे कानूनी तरीके से ही न्याय चाहते हैं।

See Video

http://telescopetimes.com/wp-content/uploads/2026/03/DM.mp4

परिवार ने यह भी बताया कि गगनदीप सिंह ने अपने आखिरी समय में दोस्तों से बातचीत में कहा था कि उनकी कुर्बानी व्यर्थ न जाने दी जाए। इस बयान से मामला और भावुक हो गया है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों से अपील की गई कि वे इस मुश्किल घड़ी में परिवार का साथ दें। फिलहाल, प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून अपना काम कर रहा है। लेकिन परिवार इस जवाब से संतुष्ट नहीं है और जल्द न्याय की मांग कर रहा है। दूसरी तरफ अकाली दाल, कांग्रेस और बीजेपी इस मसले पर ही सही, साथ आकर विरोध जता रही हैं। आज भी बीजेपी के प्रधान सुनील जाखड़ ने पटियाला में विरोध जताने का आह्वान किया है।

DM SUICIDE

You Might Also Like

Ravidass Maharaj’s Jayanti : नेशनल सफाई सेवक कमीशन के वाइस चेयरमैन गिल ने की राजेश बाघा से मुलाकात

Rajwinder Thiyara के खिलाफ लगे संगीन आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

POLICE IN ACTION : फगवाड़ा गेट से पुलिस ने हटवाए कब्जे

BJP को बड़ा झटका, मंत्री का पोता, प्रवक्ता अकाली दल में शामिल

DBA JALANDHAR ने करवाया महिला दिवस पर सेमीनार

TAGGED:AAP govtAmritsarCCTVDM SUICIDE CASEPunjab
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
HE MAN
Art & Cinema

HE MAN ने छोड़ी 450 करोड़ की जायदाद, क्या ईशा-अहाना को मिलेगा हिस्सा ?

The Telescope Times The Telescope Times November 30, 2025
Fairness Cream से हो सकती है ये बीमारी : Study
भारत को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाएगी सूर्योदय योजना, एक करोड़ परिवारों को rooftop solar मिलेगा
12 Doctor Suspend : ‘नकली IV द्रव’ मामले में ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को निलंबित किया
15 भारतीयों वाले मालवाहक जहाज का सोमालिया के तट के पास से अपहरण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?