By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: General Upendra Dwivedi : लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख होंगे
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > General Upendra Dwivedi : लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख होंगे
General Upendra Dwivedi
National

General Upendra Dwivedi : लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख होंगे

The Telescope Times
Last updated: June 12, 2024 5:58 pm
The Telescope Times Published June 12, 2024
Share
General Upendra Dwivedi
SHARE

General Upendra Dwivedi : पड़ोसी देशों PAKISTAN-CHINA की है अच्छी समझ

General Upendra Dwivedi : परम विशिष्ट सेवा मेडल सहित कई सम्मान पा चुके

नई दिल्ली। (General Upendra Dwivedi will be next Army Chief of India) भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी वर्तमान में सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। 30 जून को जनरल मनोज पांडे की जगह वो अपनी नई भूमिका संभालेंगे।

Contents
General Upendra Dwivedi : पड़ोसी देशों PAKISTAN-CHINA की है अच्छी समझGeneral Upendra Dwivedi : परम विशिष्ट सेवा मेडल सहित कई सम्मान पा चुकेGeneral Upendra Dwivedi : 1984 में भारतीय सेना की इन्फैंट्री में आयेGeneral Upendra Dwivedi : सैनिक स्कूल से पढ़े हैं जनरल द्विवेदीGeneral Upendra Dwivedi : संभाल चुके हैं कई अहम जिम्मेदारीGeneral Upendra Dwivedi : विदेश में भी काम का है अनुभवGeneral Upendra Dwivedi : चीन-पाकिस्तान की सीमा पर संचालन का अनुभवGeneral Upendra Dwivedi : तीन जी.ओ.सी.-इन-सी. प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान उनका कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। जनरल पांडे को 31 मई को सेवानिवृत्त होना था। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की नियुक्ति 30 जून की दोपहर से प्रभावी होगी।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, वर्तमान में सेना सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, जो जनरल पांडे के बाद सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी और लेफ्टिनेंट जनरल सिंह दोनों कोर्स मेट हैं।

General Upendra Dwivedi : 1984 में भारतीय सेना की इन्फैंट्री में आये

1 जुलाई 1964 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री (जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में नियुक्त किया गया था। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की महत्वपूर्ण कमांड भूमिकाओं में 18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट, 26 सेक्टर असम राइफल्स ब्रिगेड की कमान, असम राइफल्स (पूर्व) के उप महानिरीक्षक के रूप में काम करना शामिल हैं।

General Upendra Dwivedi : सैनिक स्कूल से पढ़े हैं जनरल द्विवेदी

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के बाद थलसेना में वरिष्ठतम अधिकारी दक्षिणी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह हैं। एक जुलाई, 1964 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 15 दिसंबर, 1984 को सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने रीवा स्थित सैनिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।

General Upendra Dwivedi : संभाल चुके हैं कई अहम जिम्मेदारी

मालूम हो कि रीवा सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र रहे लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (Lt General Upendra Dwivedi) को 1984 में 18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स में नियुक्त किया गया था, इस इकाई की उन्होंने बाद में कमान भी संभाली।

General Upendra Dwivedi : विदेश में भी काम का है अनुभव

एक जुलाई, 1964 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 15 दिसंबर, 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री (जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में कमीशन मिला था। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, 40 वर्षों की लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने विभिन्न कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल और विदेशी नियुक्तियों में काम किया है।

General Upendra Dwivedi : चीन-पाकिस्तान की सीमा पर संचालन का अनुभव

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को चीन सीमा के साथ-साथ पाकिस्तान की सीमा पर भी संचालन का व्यापक अनुभव है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के पास कश्मीर घाटी, भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स सेक्टर, इंस्पेक्टरेट जनरल असम राइफल्स (आईजीएआर, पूर्व) में अपनी बटालियन की कमान संभालने का एक व्यापक अनुभव है। उन्होंने बख्तरबंद ब्रिगेड, सैन्य संचालन महानिदेशालय, सैन्य सचिव शाखा और डिवीजनल और कोर मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर के रूप में काम किया है।

General Upendra Dwivedi : तीन जी.ओ.सी.-इन-सी. प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके

मालूम हो कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के पास रक्षा एवं प्रबंधन अध्ययन में एम.फिल. तथा सामरिक अध्ययन एवं सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री हैं। उन्हें तीन जी.ओ.सी.-इन-सी. प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को परम विशिष्ट सेवा मेडल (Param Vishisht Seva Medal), अति विशिष्ट सेवा मेडल (Ati Vishisht Seva Medal) से भी सम्मानित हो चुके हैं।

General Upendra Dwivedi

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news

General Upendra Dwivedi
General Upendra Dwivedi

https://www.businesstoday.in/india/story/who-is-lt-general-upendra-dwivedi-new-indian-army-chief-433009-2024-06-12

You Might Also Like

Hailstorm In Rajasthan: रेगिस्तान में बर्फ़; फसलें खराब, लोग चिंतित

देश में पहली Bullet Train 2027 से चलने लगेगी, स्पीड 280 kmph

Weather Update : पंजाब में बारिश और तेज़ हवाएँ चलने का अलर्ट

Agniveer भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल तक

Bank Holidays : लगातार 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें ज़रूरी काम

TAGGED:ARMY CHIEFGeneral Upendra Dwivediindia
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
National

यूपी में कांग्रेस को एक और झटका, 3 बार के विधायक अजय कपूर बीजेपी में शामिल

The Telescope Times The Telescope Times March 13, 2024
LUDHIANA के 7 साल के बच्चे का कारनामा जान हैरान रह जायेंगे
Dipa Karmakar : Asian Championships में gold जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट
Puri Rath Yatra में भगदड़ से एक की मौत, 40 घायल
MOHALI AIRPORT पर शहीद-ए-आज़म की 30 FEET ऊंची प्रतिमा लगेगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?