जालंधर। JALANDHAR NEWS : आज यहाँ राष्ट्रीय सफ़ाई कर्मचारी संगठन के ऑफिस में बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उनकी स्मृति में केक काटा गया और उनकी समाज को दी गई देन को याद किया गया।
इस आयोजन में शामिल होने के लिए लुधियाना से विशेष रूप से दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव पहुंचे। उनका फूलों से स्वागत किया गया। युवाओं ने जय भीम जय भारत के नारे लगाए।
सबसे पहले प्रधान रिम्पी कल्याण ने उनका स्वागत किया और बताया कि पिछले 46 साल से दानव जी समाज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वो हर तबके के लोगों के दुःख सुख में शामिल होते हैं। पिछले दिनों 56 दिन संघर्ष कमेटी के साथ डटे रहे और 3200मुलाजिम पक्के करवाए।

विजय दानव ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर जैसे पढ़े लिखे इंसान को रोज़ फूल समर्पित किये जाने चाहियें। उन्होंने कहा कि वो ऐसे विद्वान हैं जिन्होंने न केवल जात-पात के खिलाफ आवाज उठाई बल्कि 32 डिग्री लेकर समाज से, उसकी बुराइयों से लड़ने के लिए पहले खुद को तैयार किया फिर लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए समानता का अधिकार माँगा और फिर दबे कुचले समाज को राह दिखाई।
समारोह में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के अधिवक्ता नईम खान भी पहुंचे और उन्होंने समाज में संगठित होने, शिक्षा और अपने हक़ के लिए संघर्ष की राह पर चलने का आह्वान किया।
अंत में राष्ट्रीय सफ़ाई कर्मचारी संगठन के कर्मठ योद्धा अशोक वाल्मीकि ने आए हुए सभी सज्जनों का धन्यवाद किया। इस मौके पर हरदेव नाहर, रवि भट्टी, अजय, दीपू सहोता, शम्भू, रमेश, सरयू गिल, परमजीत, राजिंदर गिल, मैडम मनदीप कौर, सोनिया, शिवदीप आदि मौजूद रहे।





