AAP के नेता-कर्मचारी ही लगे CM भगवंत मान की छवि बिगाड़ने, साख को बट्टा लगाने
जालंधर। AAP : पंजाब में भगवंत मान सरकार बहुत कोशिश कर रही है कि जो भी वादे करके वो आये थे उनमें से कुछ पर वो खरे उतरें। पर अब लग रहा है कि उनके इस उद्देश्य में उनके ही कुछ AAP नेता रोड़ा बन रहे हैं। जिन पर खेत को बचाने की जिम्मेदारी है वही लोग बाड़ को खाने में लगे हैं। देखते हैं कैसे :
कुछ दिन पहले वैसाखी जालंधर में भी धूमधाम से मनाई गई। जगह जगह अलग जथेबंदियों के पोस्टर लगे थे। इनमें से एक ध्यान खींच रहा था। वो था CM भगवंत मान की फोटो वाला बोर्डिंग और बैनर। इसमें भगवंत मान के PA राजवीर सिंह घुम्मन और खादी बोर्ड के चेयरमैन काकू आहलूवालिया के अलावा हरपाल सिंह चड्ढा भी छपे थे।
ये बैनर और होर्डिंग्स कपूरथला चौक, मॉडल टाउन, मॉडल टाउन चौक और अन्य जगह भी साफ़ देखे जा सकते हैं।
इसमें खास बात यह है कि जिस व्यक्ति ने इन बैनरों और होर्डिंग्स को स्पोंसर किया है वो है हाई प्रोफाइल किडनी कांड जालंधर 2015 का मुख्य आरोपी सर्वोदय अस्पताल का डॉक्टर राजेश अग्रवाल। इस पर तीन केसों में FIR दर्ज हैं और उनकी जांच चल रही है। एक केस तो इसी सरकार ने पिछले साल 2025 में दर्ज किया जो करीब चार करोड़ की ठगी का है।
बाकयदा बैनरों और होर्डिंग्स के नीचे मोटे फॉन्ट में लिखा गया है -DR. RAJESH AGGARWAL SARVODYA HOSPITAL क्या इन बैनरों को लगाने के लिए कारपोरेशन से अनुमति ली गई थी ?

जब इस बारे में काकू आहलूवालिया को फ़ोन पर पूछा गया तो वो ‘कुछ देर में बात करता हूँ’ कह कर टाल गए।
सिस्टम पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। क्या उसमें अब सरकार खुद शामिल होने लगी है ? शहर के लोगों में चर्चा है कि ऐसी क्या नौबत आ पड़ी थी कि सरकार को ऐसे लोग मदद कर रहे। कहीं यह शेल्टर की कोशिश तो नहीं कि तुम हमारे लिए यह कर दो हम तुम्हारा कुछ नहीं होने देंगे।
ऐसा भी हो सकता है कि CM मान को कुछ पता ही नहीं और उनके नाक के नीचे PA राजवीर सिंह घुम्मन और खादी बोर्ड के चेयरमैन काकू आहलूवालिया मलाई खा रहे हों। CM मान को तुरंत इस मसले की तरफ ध्यान देना चाहिए वरना ऐसे लोग उनकी साख को बट्टा लगा देंगे।





