By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Kishtwad में जैश के 3 आतंकी घिरे, दहशतगर्दों की फायरिंग में 8 जवान घायल
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > Kishtwad में जैश के 3 आतंकी घिरे, दहशतगर्दों की फायरिंग में 8 जवान घायल
Kishtwad में जैश के 3 आतंकी घिरे, दहशतगर्दों की फायरिंग में 8 जवान घायल
National

Kishtwad में जैश के 3 आतंकी घिरे, दहशतगर्दों की फायरिंग में 8 जवान घायल

The Telescope Times
Last updated: January 18, 2026 10:48 pm
The Telescope Times Published January 18, 2026
Share
Kishtwad में जैश के 3 आतंकी घिरे, दहशतगर्दों की फायरिंग में 8 जवान घायल
SHARE

किश्तवाड़। Kishtwad : देर रात किश्तवाड़ के दूर स्थित जंगलों में पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सेना एक्शन में आ गई। आतंकियों की तलाश के लिए सेना ने ऑपरेशन ‘त्राशी’ के तहत ड्रोन, खोजी कुत्तों और अतिरिक्त बलों के साथ घेराबंदी तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के Kishtwad /किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले इस इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों से भीषण मुठभेड़ में सेना के आठ जवान घायल हो गए। दोनों ओर से कई घंटों तक फायरिंग होती रही। फिलहाल गोलीबारी रुकने की सूचना है। अतिरिक्त बल भेज दिए गए हैं। ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी सर्च ऑपरेशन में लगा दिया गया है।

जैश ए मोहम्मद के आतंकी
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे जंगल में चल रहे तलाशी एवं घेराबंदी अभियान के दौरान आतंकियों से सामना हो गया। यह घटना सोननाड़-सिंहपोरा, छात्रू के जंगल में की है। सूत्रों का कहना है कि ये आतंकी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से संबंधित हैं। उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़ने के लिए कुछ ग्रेनेड भी फेंके।

जवानों को लगे ग्रेनेड के स्प्लिंटर
सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और घेराबंदी को और कड़ा करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस से अतिरिक्त बल भेजे गए। अधिकारियों ने बताया कि शाम 5.40 बजे तक दोनों पक्षों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ में आठ सैनिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर को ग्रेनेड के स्प्लिंटर लगने से चोटें आई हैं। आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है। अभियान में तेजी लाने के लिए ड्रोन सहित उन्नत निगरानी उपकरण और खोजी कुत्ते तैनात किए गए हैं। पूरे इलाके को घेरकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है

ऑपरेशन त्राशी नाम दिया
जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने इसे ऑपरेशन त्राशी नाम दिया है। व्हाइट नाइट कोर ने कहा है कि दुर्गम भूभाग और परिस्थितियों में भी गोलीबारी का जवाब देते हुए सैनिकों ने असाधारण व्यावसायिकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है। ऑपरेशन अभी जारी है। नागरिक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय के साथ घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।

लोगों को घरों में ही रहने की दी हिदायत
सुरक्षा कारणों से सिंहपोरा इलाके में बाजार तक लाउडस्पीकर के जरिये अनाउंस कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। क्षेत्र में जगह-जगह वाहनों और आम नागरिकों की सघन तलाशी ली जा रही है। तलाशी के बाद ही किसी वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।

You Might Also Like

Govt – 68,236 कर्मचारियों की सैलरी रोकी

Weather Update : बारिश और तूफ़ान को लेकर 24 घंटों का अलर्ट

Adani v/s SEC : अडानी, भतीजे को US सिविल फ्रॉड केस में नोटिस, 90 दिन में जवाब देना होगा

Himachal में भारी बर्फबारी, 3 नेशनल हाईवे-485 सड़कें बंद

Aravalli संरक्षण यात्रा 24 January से शुरू, 700 किलोमीटर बचाने की जिद्द

TAGGED:encounterkishtwad
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Stubble Burning
MY PUNJAB

Stubble Burning : तहसीलदार राम चंद, कानूनगो नरेश कुमार ने पराली न जलाने को लेकर किया जागरूक

The Telescope Times The Telescope Times October 3, 2024
Bihar By Election :BJP ने घोषित किए 2 उम्मीदवारों के नाम
Salman Khan और MLA Zeeshan Siddiqui को धमकी
Rahat Fateh Ali Khan रिहा, Criminal Defamation मामले में थे हिरासत में
Punjab के बागवानी क्षेत्र ने 2024 में नई ऊंचाइयों को छुआ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?