जालंधर। जिला जालंधर कुराश एसोसिएशन द्वारा सब जूनियर पंजाब राज्य कुराश चैंपियनशिप 1-2 अगस्त 2026 को पटियाला में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में भाग लेने के लिए जिला जालंधर की कुराश टीम के लिए चयन (ट्रायल) 30 जुलाई , 2026 को कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, पंडोरी खास रोड, नकोदर, जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।
- स्थान: कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, पंडोरी खास रोड, नकोदर, जालंधर
- तिथि: 30 july 2026
- रिपोर्टिंग समय: सुबह 7:00 बजे
- अनऑफिशियल वेट: सुबह 7:30-8:30.
- ऑफिशियल वेट और रजिस्ट्रेशन 8:30 से 9:30 बजे तक
- कुराश मुकाबले शुरू 10:00 am.
प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है—
ग्रुप-1: जन्मतिथि 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2018 *
ग्रुप-2: जन्मतिथि 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2016*
ग्रुप-3: जन्मतिथि 1 जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2014.
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए मूल जन्म प्रमाण पत्र आयु प्रमाण के रूप में अनिवार्य होगा।
साथ ही कुराश यूनिफॉर्म (याख्ताक /Yakhtak) पहनना आवश्यक रहेगा।
किसी भी तरह की जानकारी लेने के लिए अवनी कुमार शर्मा, (जनरल सेक्रेटरी), जिला जालंधर कुराश एसोसिएशन, 9023680058 को संपर्क करें।





