सुल्तानपुर।NOISE KILLED HENS: यहाँ साबिर अली नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि DJ की तेज आवाज से उसकी 140 मुर्गियाँ मर गईं हैं जिससे उसका भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर गौर करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी। 25 अप्रैल की इस घटना के दौरान रात के समय तेज आवाज में DJ बजाया गया जिससे मुर्गियां मारीं गईं। बारात कुड़वार एरिया के राम भद्रा पुर्वा से आई थी।
साबिर अली जो पास में ही रहता है और जीवन चलाने के लिए मुर्गियां पालता है, का कहना है कि DJ की आवाज इतनी ज्यादा तेज थी कि उसकी मुर्गियां सहन नहीं कर पाईं। वो उसी समय मर गईं। इनकी संख्या 140 है। पुलिस ने एक्सपर्ट से भी जानकारी ली कि अगर आवाज बहुत तेज है तो इससे सदमा लग सकता है और पंछी और कई जानवर हार्ट फेल होने से मर सकते हैं।
पुलिस पूरे मामले को गहराई से देख रही है कि क्या आवाज तेज थी। क्या लिमिट टाइम के बाद DJ बजाया गया ? ताकि पीड़ित को इन्साफ मिल सके। अभी DJ वाले से और उसे बुलाने वाले से बात नहीं हो पायी है।
Leave a comment





