By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: सूखे हिमाचल में बर्फ व बारिश के लिए देवी देवताओं की शरण में पहुंचे लोग
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > सूखे हिमाचल में बर्फ व बारिश के लिए देवी देवताओं की शरण में पहुंचे लोग
people have come to the shelter of gods and goddesses for snow and rain
National

सूखे हिमाचल में बर्फ व बारिश के लिए देवी देवताओं की शरण में पहुंचे लोग

The Telescope Times
Last updated: May 4, 2024 11:52 pm
The Telescope Times Published January 20, 2024
Share
people have come to the shelter of gods and goddesses for snow and rain
SHARE

हिंदू और बौध धर्म के लोग मंदिरों और मठों में बारिश, बर्फबारी के लिए विशेष पूजा-पाठ कर रहे हैं
बारिश न होने के चलते फल व फसलों को भारी नुकसान, फसलें सूखने की कगार पर

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसमी की बेरुखी के चलते पिछले तीन माह से बारिश और बर्फबारी नहीं हो रही है। बारिश और बर्फबारी करवाने के लिए हिमाचल के हिंदू और बौद्ध धर्म के लोग मंदिरों और मठों में विशेष पूजा करवा रहे हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार हिमाचल प्रदेश में दो ऐसे बड़े देवता हैं जिन्हें बारिश का देवता माना जाता है।

Contents
हिंदू और बौध धर्म के लोग मंदिरों और मठों में बारिश, बर्फबारी के लिए विशेष पूजा-पाठ कर रहे हैंबारिश न होने के चलते फल व फसलों को भारी नुकसान, फसलें सूखने की कगार परलोगों का मानना शीघ्र ही बारिश व बर्फबारी करवाएंगे देवता22 वर्षाें का बारिश का रिकॉर्ड टूटा

ऐसे में हिमाचल के बड़ा देव कमरूनाग और इंद्रू नाग के पास लोगों की ओर से विशेष पूजा पाठ किया जा रहा है। वहीं बौद्ध धर्म के अनुयायी भी लाहौल स्पीति, किन्नौर और धर्मशाला क्षेत्र में पूजा पाठ और हवन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, स्पीति क्षेत्र के हिंदू और बौद्ध धर्म के लोगों ने मिलकर 4,590 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुंजम पास में जाकर बारिश के लिए पूजा अर्चना की है।

इसके स्पीति घाटी बौद्ध धर्म के लोगों ने 1 हजार वर्ष से पुराने बौद्ध मठ कीह मठ में जाकर विशेष पूजा की और बारिश व बर्फबारी करवाने की गुहार लगाई। इस धार्मिक अनुष्ठान में तोत वैली के सभी गांव आए लोगों ने भाग लिया।

लोगों का मानना शीघ्र ही बारिश व बर्फबारी करवाएंगे देवता

लोगों ने बताया कि बारिश और बर्फबारी न होने से सभी लोग परेशान हैं और बारिश करवाने के लिए लोग अब भगवान की शरण में चले गए हैं। देवता को मनाने के लिए विशेष पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है और उनका मानना है कि देवता अपने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शीघ्र ही बारिश व बर्फबारी करवाएंगे।

मंडी जिला में बारिश के सबसे बड़े देवता के पास भी क्षेत्र वासियों ने बारिश व बर्फबारी के लिए पिछले दो सप्ताह में विशेष पूजा पाठ करवाया है और देव गुरों ने शीघ्र की बारिश करवाने की भविष्यवाणी की है।

बड़े देवताओं के पास हाजरी लगाने के साथ हिमाचल के गावों के ग्राम्य देवता के पास भी लोग बारिश व बर्फबारी के लिए छोटे-छोट अनुष्ठानों का आयोजन करवा रहे हैं ताकि किसी भी सूरत में देवता मान जाएं और प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो जाए।

22 वर्षाें का बारिश का रिकॉर्ड टूटा

लंबे समय से बारिश न होने के चलते हिमाचल प्रदेश में फल व फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जहां फसलें सूखने की कगार पर हैं। वहीं, सेब के लिए चिलिंग ऑवर पूरे न होने का डर बागवानों को सताने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार इस साल पिछले 122 वर्षाें का बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है।

साथ ही विभाग ने अभी 24 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के कम ही आसार बताए हैं। समय पर बारिश व बर्फबारी होने की वजह से हमारे क्षेत्र में बहुत सी दिक्कतें होंगी। जिससे बचने के लिए अब लोगों के पास देवता के अलावा अब और कोई चारा नहीं बचा हुआ है।

You Might Also Like

BANVEER SINGH : स्व आधारित भारत ही विकास का मार्ग

BIG NEWS : जरूरी दवा आज ही खरीद लें, 20 मई को बंद रहेंगे देशभर के मेडिकल स्टोर

Lt Gen NS Raja Subramani भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे

West Bengal : गवर्नर ने विधानसभा भंग की, ममता नहीं दे रही थीं इस्तीफ़ा

BIHAR GOVT EXPANSION TODAY : EX CM नीतीश कुमार के बेटे को देखें क्या मिलता है…

TAGGED:Himachal
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Nitish won floor test
Political Affairs

नीतीश ने विश्वास मत जीता, तेजस्वी यादव अभी भी हैरान-किस चीज ने उनसे गठबंधन छुड़वाया 

The Telescope Times The Telescope Times February 12, 2024
MURDER : मोहाली में काम पर जा रही लड़की पर तलवार से हमला, मौत
GLOBAL WEATHER : लू और गर्म हवा से हर साल मर जाते हैं 153,078 लोग
रणबीर की Ramayan बजट 835 करोड़ !
Shah Rukh, Rani Mukerji, Vikrant Massey won National Award 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?