Punjab Weather-बॉर्डर एरिया में ऑरेंज अलर्ट, बिना मतलब बाहर न निकलें लोग
जालंधर । Punjab Weather -सर्दी और कोहरे के कारण शीतलहर बढ़ गई है। इस ठंड के चलते हाथ पांव सुन्न पड़ रहे हैं। लोग कह रहे कि डबल दस्ताने पहन कर भी दोपहिया वहां चलाना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक 12 से 15 जनवरी तक ‘यैलो अलर्ट’ रहेगा। सर्दी में कोई कमी नहीं आएगी। लोग सतर्कता बरतें। बताते चलें सर्दी से प्रांत में 4 लोगों की मौत भी हो गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जनवरी के बाद मौसम में थोड़ा सा सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं, पंजाब के बार्डर एरिया वाले कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट बताया गया है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में शीतलहर की घोषणा की है। आलम यह है कि ठंड का कहर पंजाब के हर हिस्से में दिख रहा है, पटियाला का न्यूनतम तापमान 3.8 जबकि बठिंडा का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। पंजाब भर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रिकार्ड हुआ है जोकि भारी ठंड का पैमाना है।
विस्तृत जानकारी के मुताबिक कड़ाके की सर्दी के बीच पंजाब में चार मौतों की खबर है। ठंड के कारण अबोहर में लवप्रीत नाम के युवक की संदिग्ध मौत हो गई। वह माल उतारने के लिए शहर पहुंचा था और सोते समय उसकी जान चली गई। पुलिस ने शक जताया कि तापमान गिरने के कारण उसकी मौत हुई है।
उधर तरनतारन में एक परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। परिवार ने घर में आग जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश की थी, लेकिन इससे निकली जहरीली गैस ने 21 साल के अर्शदीप सिंह, उसकी 20 साल के पत्नी जशनदीप कौर और उनके 2 महीने के बेटे गुरबाज सिंह की जान ले ली।

Punjab Weather/मौसम विभाग के अनुसार, 13 जनवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मोहाली सहित 18 जिलों में घनी धुंध पड़ सकती है।
डॉक्टरों की मानें तो बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचा कर रखें। बिना वजह कोई भी बाहर न जाये। गर्म चीजों का सेवन किया जा सकता है और जब भी धूप निकले उसमें ज़रूर बैठें।
14 जनवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कहीं-कहीं घनी पड़ने की संभावना है।
15 जनवरी को जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में मौसम कहर ढा सकता है।





