By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Sarvodya Fraud Case : आरोपी डॉक्टरों की गिरफ़्तारी क्यों नहीं, पुलिस 5 को ठोस वजह बताये – अदालत
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Crime & Law > Sarvodya Fraud Case : आरोपी डॉक्टरों की गिरफ़्तारी क्यों नहीं, पुलिस 5 को ठोस वजह बताये – अदालत
Crime & Law

Sarvodya Fraud Case : आरोपी डॉक्टरों की गिरफ़्तारी क्यों नहीं, पुलिस 5 को ठोस वजह बताये – अदालत

The Telescope Times
Last updated: February 3, 2026 9:06 pm
The Telescope Times Published February 3, 2026
Share
Sarvodya Fraud Case
SHARE

Sarvodya Fraud Case : अगली पेशी 05 फरवरी को

जालंधर। करोड़ों की धोखधड़ी केस में आरोपी Sarvodya अस्पताल के डॉक्टर राजेश अग्रवाल, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. संजय मित्तल, डॉ. अनवर खान और नोएडा CA संदीप कुमार सिंह आदि को गिरफ्तार न करने पर माननीय अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने पुलिस से पूछा है कि अरेस्ट क्यों नहीं की गई? और अगर पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं करना चाहती तो इसके ठोस कारण बताये जाएं।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी-8, जालंधर की अदालत ने पंकज त्रिवेदी बनाम राजेश अग्रवाल etc मामले में गैर-जमानती अपराध में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चिंता जताते हुए एडीसीपी सिटी-2 से स्पष्टीकरण तलब किया है।

Sarvodya Fraud Case : बहस के दौरान पुलिस ने कहा कि जांच के लिए SIT बना दी गई है तो कोर्ट ने कहा कि फिर भी गिरफ्तारी न करने कि वजह बताई जाये।

याद रहे पंकज त्रिवेदी बनाम राजेश अग्रवाल etc धोखाधड़ी केस में Non-Bailable केस में नामजद आरोपियों की मुश्किलें दिन -ब -दिन बढ़ती जा रही हैं। अदालत में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धारा 75 Cr.P.C./79 BNSS के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करने संबंधी अर्जी दायर की गई थी।

मामले में एफआईआर नंबर 233 दिनांक 23.12.2025 की जांच से संबंधित रिपोर्ट अदालत में पेश की गई। बताया गया कि इलाका मजिस्ट्रेट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई थी और मामले की जांच एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में चल रही है।

पिछली सुनवाई पर पुलिस ने अपना पक्ष रखा पर न्यायालय ने बीएनएसएस की धारा 175 के तहत सुपरवाइजरी अधिकारों का प्रयोग करते हुए एडीसीपी सिटी-2 से यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए कि आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं की गई और यदि गिरफ्तारी आवश्यक नहीं समझी गई तो उसके ठोस कारण बताए जाएं।

Sarvodya Fraud Case – अदालत ने इस संबंध में 05 फरवरी 2026 तक अरेस्ट न करने के कारण बताने के आदेश दिए हैं।

पूरे मामले को समझना हो तो 23.12.2025 को नवी बारादरी थाना में पुलिस ने एफआईआर नंबर 233 दर्ज की है। इसमें डॉक्टर राजेश अग्रवाल, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. संजय मित्तल, डॉ. अनवर खान और CA संदीप कुमार सिंह निवासी नोएडा के खिलाफ IPC की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 477-A और 120-B लगाई गई है। इन धाराओं के तहत ये Non-Bailable अपराध के आरोपी हैं।

इसमें आरोपी डॉक्टरों पर अपने पार्टनर्स डॉक्टरों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने और डॉक्यूमेंट में हेर फेर कर सर्वोदय अस्पताल को घाटे में दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं। इसमें अभी तक गिरफ्तारी पेंडिंग है जिसके चले शिकायतकर्ता ने माननीय अदालत में दायर की थी।

Sarvodya Fraud Case

सर्वोदय अस्पताल फ़्रॉड केस में आरोपी डॉक्टरों की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने गिरफ़्तारी रिपोर्ट माँगी

You Might Also Like

Corruption in Judiciary चैप्टर बैन, शिक्षा मंत्रालय और NCERT को Notice

Moga Firing में वांछित आरोपी सागीर हरियाणा से अरेस्ट

Haryanvi Singer निकला मोहाली में फायरिंग का साजिशकर्ता, विवेक उर्फ हर्ष गिरफ्तार

Kidney Racket, सर्वोदय अस्पताल में ठगी की सुनवाई Same Day, क्या होगी डॉ. राजेश अग्रवाल की गिरफ्तारी ?

SSOC – पाक-समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, रिमोट कंट्रोल IED व विदेशी पिस्तौल बरामद

TAGGED:SARVODYA HOSPITAL
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
DURGA PUJA
Society & Culture

Durga Puja के दौरान नहीं जाएगी बिजली

The Telescope Times The Telescope Times September 27, 2024
“Blatant Interference”: भारत ने अरविंद केजरीवाल पर जर्मनी की टिप्पणी का विरोध किया
पंजाब में कल से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना
‘गरम कोट पहनकर चला गया वह विचार की तरह’ – प्रख्यात हिंदी लेखक Vinod Kumar Shukla का निधन
Employment Camps : महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?