Sinner series-बंगाल के फोटोग्राफर के नाम
Sinner series नेचर इनफोकस फोटोग्राफी awards में
नई दिल्ली। Sinner series-बंगाल के फोटोग्राफर सोमनाथ मुखोपाध्याय के नाम और काम दोनों की सराहना हो रही है। उन्होंने नेचर इनफोकस फोटोग्राफी awards में रामकी श्रीनिवासन संरक्षण की उप-श्रेणी के तहत सराहना पाई।

वो 30 साल से फोटोग्राफी कर रहे हैं। उनकी जिन फोटो पर ध्यान गया है वो यमुना में प्रदूषण को दिखा रही हैं।

फोटो 2019 की हैं। उन्होंने इस साल भी कुछ फोटो खींची पर हालत वही थे। तब से अब तक कुछ नहीं बदला है। इन फोटो को sinner नाम दिया है। फोटो में महिला छठ पूजा कर रही है। कुछ अन्य महिलाएं भी हैं। कुछ समय बाद पति लोग भी आते हैं। बच्चे भी खेल रहे हैं। हर तरफ झाग ही झाग है। पानी बहुत ज्यादा काला है। सरकारें आती हैं। यमुना को साफ़ करने का दावा करती हैं और सब कुछ चलता रहता है।

दुःख इस बात का है -ये लोग पूजा के नाम पर अपनी सेहत को अनदेखा करते हैं। इनको त्वचा के रोग पकड़ सकते हैं। सांस की दिक्कत हो सकती है, पर इनकी किसको पड़ी है।

