By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Women Voters: 49% के साथ महिला मतदाता ला सकती हैं Change
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > Women Voters: 49% के साथ महिला मतदाता ला सकती हैं Change
Women Voters
National

Women Voters: 49% के साथ महिला मतदाता ला सकती हैं Change

The Telescope Times
Last updated: May 4, 2024 11:29 pm
The Telescope Times Published April 18, 2024
Share
Women Voters
SHARE

Women Voters : पंजाब सहित कई राज्यों में बढ़ी महिला मतदाताओं की संख्या

Women Voters: कुल मतदाताओं में 49 फीसदी महिला

नई दिल्ली /चंडीगढ़ । इस बार यानी 2024 के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 96.8 करोड़ है। कुल 68 करोड़ लोग मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 49 फीसदी Women Voters होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यदि महिला दिमाग लगा कर मतलब परिवार के प्रभाव में आये बिना वोट डालें तो महिला शक्ति देश की राजनीति में गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।

Contents
Women Voters : पंजाब सहित कई राज्यों में बढ़ी महिला मतदाताओं की संख्याWomen Voters: कुल मतदाताओं में 49 फीसदी महिलाWomen Voters: पंजाब की बात करें तो यहाँ से कुल 20 संसद सदस्य हैं: 13 लोकसभा में और 7 राज्यसभा में।Women Voters: 15 फीसदी सांसद महिलाएंWomen Voter: स्टैंडअप इंडिया में 81% महिलाएं

पंजाब सहित गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और तेलंगाना राज्यों में भी Women Voters की संख्या तेजी से बढ़ी है।

Women Voters: पंजाब की बात करें तो यहाँ से कुल 20 संसद सदस्य हैं: 13 लोकसभा में और 7 राज्यसभा में।

पंजाब राज्य में 117 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें से 34 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत लोकसभा और विधानसभा चुनावों में Women Voters की संख्या तेजी से बढ़ी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में जिन 23 बड़े राज्यों में चुनाव हुए हैं, उनमें से 18 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इन 18 में से 10 राज्यों में दोबारा वही सरकार आई, जो पहले से थी।

देश की राजनीति में गेम चेंजर साबित होने वाली Women Voters 2029 के चुनाव में पुरुषों से ज्यादा मतदान करेंगी। मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले कुल 73 करोड़ मतदाताओं में 37 करोड़ महिलाएं ही होंगी।

Women Voters

Women Voters: 15 फीसदी सांसद महिलाएं

17वीं लोकसभा में कुल सांसदों में केवल 15 फीसदी सांसद महिलाएं थीं। पहली लोकसभा में यह संख्या 5 फीसदी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 96.8 करोड़ है। कुल 68 करोड़ लोग मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसमें 33 करोड़ यानी 49 फीसदी Women Voter होंगी। 85.3 लाख महिलाएं पहली बार मतदान करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2047 तक (2049 में संभावित चुनाव) महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 55 फीसदी (50.6 करोड़) जबकि पुरुषों की संख्या घटकर 45 फीसदी (41.4 करोड़) हो जाएगी। इस दौरान कुल 115 करोड़ मतदाता होंगे। इनमें 80 फीसदी लोग यानी 92 करोड़ मतदान कर सकते हैं।

बढ़ रही महिला मतदाताओं की संख्या
2014 2019 2024
कुल मतदाता 83.4 89.6 96.8
महिला वोटर 39.7 43.1 47.1
पुरुष वोटर 43.7 46.5 49.7
पहली बार 2.3 1.5 1.8
(आंकड़े करोड़ में)

Women Voter: स्टैंडअप इंडिया में 81% महिलाएं

सरकार की तमाम योजनाओं में महिला लाभार्थी आगे हैं। मसलन, स्टैंडअप इंडिया में इनकी हिस्सेदारी 81% है। मुद्रा लोन में 68%, पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 37% और पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में 27% हिस्सा महिलाओं का है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में लिंग अनुपात 1,000 पुरुषों पर 948 महिलाओं का है जो चुनावी चक्र में महिलाओं की भागीदारी का एक “बहुत स्वस्थ संकेत” है।

“12 ऐसे राज्य हैं जहां लिंग अनुपात 1000 से अधिक है, जिसका अर्थ है कि महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है और 1.89 करोड़ नए मतदाता जुड़े हैं, उनमें से 18-19 वर्ष के आयु वर्ग में 85.3 लाख महिला मतदाता हैं। इसलिए वे कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, यह एक बहुत ही स्वस्थ संकेत है कि महिलाएं भी हमारे चुनावों में समान रूप से भाग ले रही हैं,” उन्होंने कहा।

कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

चरण 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे।

2019 के लोकसभा चुनाव में सात चरणों में मतदान हुआ था। कुल 91.2 करोड़ पात्र मतदाता थे जिनमें लगभग 43.8 करोड़ महिला मतदाता और लगभग 47.3 करोड़ पुरुष मतदाता थे।

Women Voter

https://telescopetimes.com/category/punjab-news/

https://frontline.thehindu.com/politics/importance-of-woman-voter-in-india-parliamentary-democracy/article67564499.ece

You Might Also Like

Laghu Udyog भारती के प्रतिनिधि राज्यपाल कटारिया से मिले, कई मसलों पर बात

PASSPORT INDEX : भारतीय अब इन 2 देशों में भी बिना वीजा जा पाएंगे

Non veg milk भारत में नहीं बिकेगा, अमेरिका को साफ़ न

E-Nam पर 07 नए उत्पादों को जोड़ने की स्वीकृति

Bharat Bandh : 10 मुख्य बातें ; क्या खुला रहेगा और क्या नहीं

TAGGED:ELECTION 2024Women Voters
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Atishi
National

Atishi होगी दिल्ली की नई CM

The Telescope Times The Telescope Times September 17, 2024
किसानों ने हरियाणा पुलिस के ड्रोन भगाने के लिए उड़ाईं पतंगें
Budget 2024-25 : संसद में आज भी जारी रहेगी चर्चा
सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए CM Punjab भगवंत मान जिम्मेदार : पूर्व सरपंच
Kumbh stampede में मरने वालों की संख्या कम बता रहे योगी और सुरक्षा कर्मी, तस्वीरें बता रहीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?