By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: 2026 : नया साल मुबारक हो — पुरानी सुर्खियों के साथ
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > 2026 : नया साल मुबारक हो — पुरानी सुर्खियों के साथ
Trending News

2026 : नया साल मुबारक हो — पुरानी सुर्खियों के साथ

The Telescope Times
Last updated: January 1, 2026 8:21 pm
The Telescope Times Published January 1, 2026
Share
2026
SHARE

2026 : कैलेंडर बदला, लेकिन भारत की खबरें?

2026 : नया साल आया, कैलेंडर बदला, मोबाइल का वॉलपेपर बदला…लेकिन भारत की खबरें? वो ज़रा भी नहीं बदलीं। ऐसा लगा जैसे देश में टाइम आगे नहीं बढ़ रहा, बस न्यूज़ चैनल का रीप्ले बटन दब गया हो। इस साल भी वही सुर्खियाँ रहीं, जो हर साल रहती हैं। आईये पढ़ते हैं कुछ ऐसी कुछ हेडलाइंस –

Contents
2026 : कैलेंडर बदला, लेकिन भारत की खबरें?संन्यास की खबरें ज़्यादा मैच खेल चुकी“राजधानी फिर गैस चैंबर बनी”“रुपया नहीं गिरा, डॉलर बढ़ा”“शब्दों को गलत समझा गया”“नाम बदलना इन ट्रेंडिंग”“सलमान खान शादी कब करेंगे?”

सबसे पहले, BJP की जीत। हर चुनाव के बाद “BJP की जीत का सिलसिला जारी” वाली हेडलाइन इतनी बार छपी कि अब उसे छापने में स्याही भी बोर हो गई है। उधर कांग्रेस की वापसी हर साल “अब होगी” पर ही अटकी रही।

कांग्रेस भारत की इकलौती पार्टी है जिसकी वापसी हमेशा कमिंग सून रहती है।

संन्यास की खबरें ज़्यादा मैच खेल चुकी

क्रिकेट – साल भर टीवी डिबेट चलती रही — “क्या ये रोहित, विराट या धोनी का आख़िरी मैच है?” लेकिन अगला मैच आते ही वही खिलाड़ी मैदान में मुस्कुराते दिखे। लगता है संन्यास की खबरें ज़्यादा मैच खेल चुकी हैं।

“राजधानी फिर गैस चैंबर बनी”

दिल्ली की हवा ने भी कोई सरप्राइज़ नहीं दिया। हर सर्दी में राजधानी फिर गैस चैंबर बनी और AQI इतना ऊपर चला गया कि मौसम ऐप ने भी हार मान ली। मास्क अब एसेसरी नहीं, ज़रूरत बन गया। एक बड़ी नेता ने तो AQI को टेम्प्रेचर से जोड़ दिया। वो अलग बात है AQI के ांडे सुधारने यां बिगाड़ने के लिए लिया गया पानी वाले टैंकर्स का सहारा।

2026

“रुपया नहीं गिरा, डॉलर बढ़ा”

इधर रुपया फिर फिसल गया। अर्थशास्त्रियों ने समझाया कि ये “अस्थायी गिरावट” है, और रुपया बोला — “मैं हर साल अस्थायी ही गिरता हूँ।” यहां तक कह दिया गया कि रुपया नहीं गिरा, डॉलर बढ़ा है। पाकिस्तान और आतंकवाद पर वही पुराने बयान, वही पुरानी बहसें, बस एंकर के कपड़े नए थे।

“शब्दों को गलत समझा गया”

नेताओं के महिला-विरोधी बयान भी रीसायकल मोड में रहे। बयान आता है, बवाल होता है और फिर वही सफ़ाई — “मेरे शब्दों को गलत समझा गया।” एक रेपिस्ट नेता को छोड़ा गया, और क्रमिनल नेता उसे वधाई देने निकल पड़े। भाषा को लेकर फिर हिंदी बनाम बाकी भाषाओं की बहस छिड़ी, जहाँ असली सवाल भाषा का नहीं, राजनीति का था।

“नाम बदलना इन ट्रेंडिंग”

नाम बदलने का अभियान भी जारी रहा। सोचा गया कि नाम बदलने से इतिहास बदल जाएगा, लेकिन ज़मीनी काम अगली मीटिंग तक टाल दिया गया। नाम बदलना इन ट्रेंडिंग।

“सलमान खान शादी कब करेंगे?”

अंत में, देश के सबसे बड़े सवाल — “सलमान खान शादी कब करेंगे?” और “राहुल गांधी शादी कब करेंगे?” देश कि बड़े-छोटे मुद्दे छोड़कर, अगले साल फिर छपेंगी यह हेडलाइंस।

निष्कर्ष यही है कि भारत में साल बदलते हैं, सरकारें बदलती हैं, लेकिन खबरें नहीं बदलतीं। यहाँ न्यूज़ बनती नहीं, बस रीसायकल होती है। नया साल 2026 मुबारक हो — पुरानी सुर्खियों के साथ।

2026

You Might Also Like

Khamenei की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने US कॉन्सुलेट पर धावा बोला, टैंकर पर हमला, 15 भारतीय फंसे

Iran conflicts : मुंबई-दिल्ली एयरपोर्ट पर 225 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल

Explosion : पटाखा फ़ैक्टरी में आग; 20 लोगों की मौत, लाशें पास के खेतों में बिखरीं

Iran Attacks : इंडियन एयरलाइंस ने कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स रोकीं

California में लापता भारतीय छात्र 06 दिन बाद मृत मिला

TAGGED:2026Happy new year
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
BJP
Political Affairs

BJP ने हरियाणा में अपने 8 नेताओं को पार्टी से निकाला

The Telescope Times The Telescope Times September 29, 2024
Farming – दालों का उत्पादन बढ़ाने के लिए तैयार करेंगे रोडमैप
मृत मरीज के रिश्तेदार ने Female doctor को चप्पलों से पीटा,  गालियां दीं
INSTA EVM : गुजरात में युवक बूथ से INSTA पर लाइव, बोला- EVM अपने बाप की
क्या आपने ‘भिंडी समोसा’ खाया है…(Have you eaten Bhindi-Samosa…)
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?