Punjab Band : किसी भी असहज परिस्थिति में डायल कर सकते है 112
दिसंबर 2024 को किसान संगठनों के Punjab Band आहवान के संबन्ध में अम्बाला पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट प्लान।
30 दिसंबर 2024 को किसान संगठनों नेे Punjab Band का आहवान किया है जिस सम्बन्ध में मार्गो पर यातायात का आवागन बाधित रहेगा। जो इस दौरान आम नागरिकों के आवागमन के लिए यातायात प्रबन्ध व रूट डायवर्टः
Punjab Band : रूट डायवर्टः-
दिल्ली से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, इन्द्री, लाडवा या करनाल, कुरूक्षेत्र, उमरी चैकं, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एन एच344ए, मुलाना, शहजादपुर, पंचकुला होते हुए चण्डीगढ़ जा सकते है। व दिल्ली से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र , शाहबाद , साहा , शहजादपुर ,पंचकुला होते हुए भी चण्डीगढ़ जा सकते है।
चण्डीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकुला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग नं0 344 से होकर यमुनानगर , रादौर, लाडवा, इन्द्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते है। व चण्डीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकुला, रामगढ़, शहजादपुर, साहा, शाहबाद ,पीपली ,करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते है।
Punjab Band : रूट डायवर्ट
हिसार से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला , नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र , शाहबाद , साहा , शहजादपुर ,पंचकुला होते हुए भी चण्डीगढ़ जा सकते है। व हिसार से चण्डीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला , नरवाना, कैथल, पेहवा, ठोल , शाहबाद , साहा , शहजादपुर, पंचकुला होते हुए भी चण्डीगढ़ जा सकते है।
चण्डीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन पंचकुला, शहजादपुर ,साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल ,नरवाना, बरवाला होते हुए भी हिसार जा सकते है।
अम्बाला से चण्डीगढ जाने वाले वाहन अम्बाला छावनी ,कैपिटल चैंक से साहा , शहजादपुर ,रामगगढ ,पंचकुला होते हुए चण्डीगढ जा सकते है।
अम्बाला से नारायणगढ जाने वाले वाहन अम्बाला छावनी, कैपिटल चैंक से साहा , शहजादपुर होते हुए नारायणगढ जा सकते है।
आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में 112 पर संम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते है।
Punjab Band : रूट डायवर्ट