By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: DERA SACHKHAND BALLAN : 300 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे परगट सिंह, संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > DERA SACHKHAND BALLAN : 300 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे परगट सिंह, संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद
DERA SACHKHAND BALLAN : 300 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे परगट सिंह, संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद
MY PUNJAB

DERA SACHKHAND BALLAN : 300 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे परगट सिंह, संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद

The Telescope Times
Last updated: October 8, 2026 10:47 pm
The Telescope Times Published October 8, 2026
Share
DERA SACHKHAND BALLAN : 300 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे परगट सिंह, संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद
SHARE

DERA SACHKHAND BALLAN: संगत ने गर्मजोशी से किया स्वागत, कांग्रेस के साथ खड़े होने के दिए संकेत

जालंधर। DERA SACHKHAND BALLAN : पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रधान परगट सिंह आज डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे और गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। परगट सिंह करीब 300 गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ डेरा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर संगत में भी खासा उत्साह देखने को मिला और शाम से ही बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।

Contents
DERA SACHKHAND BALLAN: संगत ने गर्मजोशी से किया स्वागत, कांग्रेस के साथ खड़े होने के दिए संकेतक्या कांग्रेस की ओर फिर मजबूत हो रहा संगत का रुझान?

डेरा पहुंचने पर संगत ने परगट सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी और वीडियो बनाते भी नजर आए। परगट सिंह ने संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर समाज, पंजाब और पंजाबियत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

PARGAT SINGH IN DERA sachkhand ballan

बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान संत निरंजन दास जी ने समाज से जुड़े कई मुद्दे परगट सिंह के सामने रखे। संत जी ने उम्मीद जताई कि परगट सिंह इन मुद्दों को समझेंगे और अपनी क्षमता के अनुसार इनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

क्या कांग्रेस की ओर फिर मजबूत हो रहा संगत का रुझान?

परगट सिंह के डेरा बल्लां पहुंचने को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से रविदासीय समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के प्रति संगत में नाराजगी और असंतोष की चर्चाएं सामने आती रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेरा बल्लां दौरे के बाद एक समय यह चर्चा जरूर तेज हुई थी कि रविदासीय समाज का एक बड़ा वर्ग भाजपा की ओर रुख कर सकता है, लेकिन अब फिर से हवा कांग्रेस की तरफ हो गयी है।

हालांकि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में तस्वीर कुछ अलग दिखाई दे रही है। लंबे समय से रविदासीय समाज के एक बड़े हिस्से का राजनीतिक झुकाव कांग्रेस की ओर माना जाता रहा है। ऐसे में पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने के बाद परगट सिंह का बड़े काफिले के साथ डेरा बल्लां पहुंचना और संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लेना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

डेरा बल्लां में जिस तरह संगत ने परगट सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया, उससे कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में भी उत्साह दिखाई दिया। वहीं, परगट सिंह के साथ कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर एकजुटता है और सभी नेता पंजाब तथा समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर एक साथ खड़े हैं।

अब देखना होगा कि डेरा बल्लां की इस मुलाकात का आने वाले समय में पंजाब की राजनीति और रविदासिया समाज के राजनीतिक रुझान पर कितना असर पड़ता है।

इस मौके विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक हरदेव सिंह लाडी, विधायक बावा हेनरी, विधायक कुलदीप सिंह ढिल्लों, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान राजेंद्र बेरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी, हलका इंचार्ज करतारपुर राजेंद्र सिंह, हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट सुरिंदर कौर, हलका इंचार्ज नकोदर डॉ.नवजोत दहिया, जसलीन सेठी, जिला महिला कांग्रेस प्रधान अनुराधा बंगा, पार्षद पवन कुमार, पूर्व पार्षद रवि सैनी, पार्षद गुरनाम मुल्तानी, पूर्व पार्षद विजय कुमार, मनमोहन बंगा और अन्य नेता माथा टेकने पहुंचे।

You Might Also Like

PARGAT SINGH-सचिन पायलट अमृतसर पहुंचे, गुटबाजी गई या नहीं का भी टेस्ट

PUNJAB BREAKING : 50 म्युनिसिपल वार्ड में नए चुनाव कराने का आदेश

MP Amritpal Singh पंजाब विधानसभा चुनाव 2 सीटों से लड़ेंगे

RBI ORDERS : सभी बैंक, ऑफिस, ATM-लिंक ब्रांच और करेंसी चेस्ट रविवार को भी खुलेंगे

PUNJAB सरकार का DA पर आया बड़ा फैसला

TAGGED:ALANDHARDera Sachkhand ballanpargat singhSANT NIRANJAN DASS
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Food & Travel

Himachal Pradesh में भी cotton candy पर रोक, कपड़ा /चमड़ा रंगने वाला केमिकल मिला

The Telescope Times The Telescope Times March 21, 2024
Finland University के विशेषज्ञ Punjab दौरे पर ; 296 प्राइमरी अध्यापकों ने लिया भाग
Rohit Sharma को मोटा कहना गलत : BCCI
जेट स्ट्रीम हवाओं से पंजाब में ठिठुरन, कड़ाके की सर्दी और शीतलहर जारी रहेगी
DOCTOR’S FRAUD: आरोपी चारों डॉक्टर, CA अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर !
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?