SSOC – पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में लक्षित हमलों की थी तैयारी
अमृतसर। खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर ने पाकिस्तान-समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने एक रिमोट कंट्रोल आईईडी, एक विदेशी पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में था। आतंकी सामग्री सीमा पार से भेजी गई थी, जिसे शहर के बाहरी क्षेत्र में तय स्थान से प्राप्त किया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, बरामद आईईडी पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में लक्षित हमलों के लिए तैयार की गई थी।
मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत थाना SSOC, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूरे आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
SSOC





