By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Petrol-Diesel और रसोई गैस में लगातार बढ़ौतरी पर भड़के परगट सिंह- बोले- देश के हालात चिंताजनक
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > Petrol-Diesel और रसोई गैस में लगातार बढ़ौतरी पर भड़के परगट सिंह- बोले- देश के हालात चिंताजनक
MY PUNJAB

Petrol-Diesel और रसोई गैस में लगातार बढ़ौतरी पर भड़के परगट सिंह- बोले- देश के हालात चिंताजनक

The Telescope Times
Last updated: May 25, 2026 5:07 pm
The Telescope Times Published May 25, 2026
Share
Petrol-Diesel
SHARE

Petrol-Diesel – केंद्र सरकार ने जनता की परेशानियों को किया नजरअंदाज

जालंधर, 25 मई, 2026

बढ़ती महंगाई, Petrol-Diesel और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज जालंधर के डीसी दफ्तर के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता और विधायक परगट सिंह ने कहा कि पिछले चार महीनों में देश के हालात चिंताजनक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में पहले ही चेताया था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी आम जनता की कमर तोड़ देगी, लेकिन केंद्र सरकार ने जनता की परेशानियों को नजरअंदाज किया। लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह कहते रहे कि सब ठीक है। ऐसी कोई परेशानी नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी स्तर पर थीं, लेकिन उस समय आम लोगों पर इतना बोझ नहीं डाला गया। आज हालात यह हैं कि पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों ने होटल कारोबारियों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों का कचूमर निकाल दिया है।

पिछले 11 दिन में Petrol-Diesel के दामों में चौथी बार बढ़ौतरी कर दी गई है। आगे भी यह सिलसिला थमने वाला लगता नहीं है। जबकि तेल कंपनियां लगातार प्रोफिट में हैं। उसके बावजूद उनका घाटा पूरा करने की बात करके तेल के दाम बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाला जा रहा है।

परगट सिंह ने कहा कि जब गैस सिलेंडर के दाम 400 रुपए थे, तब भाजपा नेता स्मृति ईरानी विरोध प्रदर्शन करते हुए नहीं थकती थी, लेकिन वे लोग आज चुप बैठे हैं, जबकि अब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता को राहत देने के बजाय केवल जुमलेबाजी में लगी हुई है।

Petrol-Diesel

इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान शहरी राजिंदर बेरी ने भी लगातार बढ़ाई जा रही तेल कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तेल के रेट बढ़ान के लिए बहाना चाहिए था, उसी के तहत उन्होंने लगातार चौथी बार दाम बढ़ा कर लोगों की कमर तोड़ दी है।

विधायक बाबा हैनरी ने भी कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ समय में ही देश को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पेट्रोल और डीजल पर आए दिन की जा रही बढ़ौतरी से न केवल ट्रांसपोर्ट महंगी हुई है, बल्कि हर चीज पर इसका असर पड़ा है। महंगाई की मार से कोई भी बच नहीं पा रही ह

Petrol-Diesel

You Might Also Like

Nagar council/Panchayat election : 105 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिए, 342 मैदान में

Punjab IPS officer को डेप्युटेशन पर NIA में DIG लगाया

Pargat Singh : 5 साल में 4 नीट पेपर लीक करवाने के बाद भी शिक्षामंत्री को क्यों बचा रही है मोदी सरकार

Nagar council / panchayat Chunav : पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

Anti-Sacrilege Law : “जत्थेदार साहिब के सुझावों के अनुसार नियमों में संशोधन करेंगे”

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
AKHTAR SALMANI
MY PUNJAB

Punjab Muslim Democratic Front का विस्तार, शाहनवाज हुसैन लुधियाना के प्रधान नियुक्त

The Telescope Times The Telescope Times May 6, 2026
banker falls off : 45 साल की बैंकर कुर्सी से गिरी, मौत- मेडिकल रिपोर्ट में हार्ट अटैक
Dusshera पर राज्य भर के सेवा केंद्रों में छुट्टी
IRCTC TOUR : दें सिर्फ 20,500 या 33,000 रुपए, करें अयोध्या समेत कई मुख्य ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
HOSHIARPUR POLICE ने 10 लाख की ड्रग मनी, 21600 नशीले कैप्सूल, 33800 नशीली गोलियां बरामद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?