FORTIS JALANDHAR
FORTIS JALANDHAR : जालंधर, 24 जून। फोर्टिस हॉस्पिटल जालंधर ने गैस्ट्रो और लिवर संबंधी बीमारियों के इलाज को और बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक एडवांस्ड एंडोस्कोपी एवं गैस्ट्रो सुइट तथा डेडिकेटेड लिवर ट्रांसप्लांट क्लिनिक की शुरुआत की है। इस नई सुविधा से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अपने क्षेत्र में ही उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नया एंडोस्कोपी सुइट गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, पैंक्रियाटिक, बिलियरी और लिवर संबंधी बीमारियों की जांच एवं उपचार के लिए आधुनिक तकनीक से लैस है। इससे बीमारियों की जल्द पहचान और कम चीर-फाड़ वाले उपचार (मिनिमली इनवेसिव ट्रीटमेंट) संभव होंगे।
FORTIS JALANDHAR : फोर्टिस ने साथ ही एक विशेष लिवर ट्रांसप्लांट क्लिनिक भी शुरू किया है, जहां लिवर रोगियों को विशेषज्ञ परामर्श, ट्रांसप्लांट काउंसलिंग, प्री-ट्रांसप्लांट मूल्यांकन और पोस्ट-ट्रांसप्लांट फॉलो-अप सेवाएं मिलेंगी।
फोर्टिस शालीमार बाग, नई दिल्ली के डॉ. आशीष जॉर्ज प्रत्येक महीने के तीसरे वीरवार को जालंधर में विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं देंगे।
फोर्टिस जालंधर के डॉ. साहिल नोहरिया और डॉ. सौरभ मिश्रा ने कहा कि यह पहल क्षेत्र में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और लिवर हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे जटिल बीमारियों का अधिक सटीक और सुरक्षित उपचार संभव होगा।
वहीं डॉ. हरमीत पॉल सिंह और डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि नई सुविधा मल्टी-डिसिप्लिनरी अप्रोच के तहत गैस्ट्रो, हेपेटोबिलियरी और रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञों के सहयोग से मरीजों को एकीकृत एवं मरीज-केंद्रित उपचार प्रदान करेगी, जिससे इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।
फोर्टिस हेल्थकेयर पंजाब के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड आशीष भाटिया ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं और अत्याधुनिक तकनीक पहुंचाना है, ताकि गंभीर गैस्ट्रो और लिवर रोगों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में न जाना पड़े।
FORTIS JALANDHAR





