जालंधर : ONE MORE DEATH : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के निधन के बाद भगत परिवार को एक और गहरा सदमा लगा है। जानकारी के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के दामाद मोहन लाल भगत का भी निधन हो गया है। मोहन लाल भगत को कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था । एक ही दिन में परिवार के दो सदस्यों के निधन से पूरे परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई।
ब्रेन हेमरेज से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वह कोमा में चले गए थे। आज उनका निधन हो गया। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त मोहन लाल भगत दिलबाग नगर में रहते थे।





