जालंधर /चंडीगढ़। PUNJAB IAS-PCS TRANSFER : पंजाब सरकार ने राज्यपाल के आदेशों के अनुसार प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए IAS और PCS अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत PCS अधिकारी शिखा भगत को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल), कपूरथला नियुक्त किया गया है। यह पद पहले खाली था।
वहीं, IAS अधिकारी श्रियांशी जैन को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल), लुधियाना लगाया गया है। इससे पहले इस पद पर PCS अधिकारी शिखा भगत तैनात थीं।
इसके अलावा PCS अधिकारी अमनपाल सिंह को डिप्टी सेक्रेटरी, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर नियुक्त किया गया है।
सरकार की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालेंगे।





