नई दिल्ली। Punjab Breaking -पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग हुए तीन विधायक सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इसे पंजाब में भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक बढ़त माना जा रहा है।
भाजपा के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया ने अमृतसर नॉर्थ के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना के विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा और सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छे नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं और अब झाड़ू बिखर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP ने पंजाब के पांच साल बर्बाद किए और प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा इन तीनों नेताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी।





