PARGAT SINGH -पंजाब में कानून-व्यवस्था खत्म, ‘आप’ सरकार ने बनाया जंगल राज
चंडीगढ़, 21 नवंबरः PARGAT SINGH -पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में लगातार सामने आ रही गोलीबारी की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।
उन्होंने कहा, आज तरनतारन में लंगर की तैयारी कर रहे युवकों पर हमलावरों ने गोलियां चला दीं, जिसमें 19 वर्षीय सुखराज सिंह की मौत हो गई और तीन अन्य युवक घायल हो गए। वहीं, मोहाली में भी दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक सैलून के बाहर और दूसरी फेज-11 में एक आर्किटेक्ट के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं बताई जा रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में जंगल राज बना रखा है। पुलिस अपना काम ठीक से नहीं कर पा रही है। गैंगस्टरों के कारण लोग दहशत में हैं।
इन घटनाओं ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। धार्मिक आयोजन के लिए सेवा और लंगर की तैयारी कर रहे युवा भी सुरक्षित नहीं हैं। आखिर पंजाब के लोगों को भयमुक्त माहौल और सुरक्षा कब मिलेगी?
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जवाब देना चाहिए। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को न्याय और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।





