By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: माता-पिता का अफेयर बच्चे की कस्टडी में बाधा नहीं, पर संतान को इससे हानि न हो : दिल्ली हाईकोर्ट
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Crime & Law > माता-पिता का अफेयर बच्चे की कस्टडी में बाधा नहीं, पर संतान को इससे हानि न हो : दिल्ली हाईकोर्ट
Crime & Law

माता-पिता का अफेयर बच्चे की कस्टडी में बाधा नहीं, पर संतान को इससे हानि न हो : दिल्ली हाईकोर्ट

The Telescope Times
Last updated: February 4, 2024 8:50 am
The Telescope Times Published February 4, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि माता-पिता में से किसी एक का अफेयर है तो यह बात बच्चे की कस्टडी में बाधा नहीं हो सकती पर इससे संतान को हानि नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा, व्यभिचारी जीवनसाथी का मतलब अयोग्य माता या पिता नहीं है। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की खंडपीठ ने कहा कि जब माता-पिता की ओर से व्यभिचार साबित हो जाता है, तब भी उन्हें बच्चे की कस्टडी से वंचित नहीं किया जा सकता। जब तक कि यह साबित न हो जाए कि इस तरह के रिश्ते बच्चे के लिए हानिकारक हैं।

एक दंपती ने क्रॉस याचिका दायर कर हाईकोर्ट में पारिवारिक अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें दोनों को संयुक्त रूप से उनकी दो नाबालिग बेटियों की कस्टडी सौंपी गई थी। कोर्ट ने कहा, सरकारी सेवा में कार्यरत माता-पिता को बच्चों की देखभाल के लिए समान रूप से रखा गया है। इसलिए अदालत को बच्चों की संयुक्त कस्टडी देने के पारिवारिक अदालत के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं मिला।

मामले में पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसका पति गैर-जिम्मेदार है। वह करीब ढाई साल तक उसे और दोनों बेटियों को छोड़कर भाग गया था। उसने दावा किया कि उसके पति की बहन ने बच्चों का अपहरण कर लिया और उसे ससुराल से निकाल दिया था। इस वजह से उसने बच्चों की कस्टडी के लिए याचिका दायर की। इस बीच पति ने दावा किया कि मां गैर-जिम्मेदार है। वह नाबालिग बेटियों की देखभाल नहीं करती थी।

मां द्वारा उपेक्षा का सबूत नहीं

अदालत ने मामले में पाया कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूत दर्शाते हैं कि मां अक्सर अपना समय तीसरे व्यक्ति के साथ बिताती थी। कोर्ट ने कहा कि अपीलकर्ता पति के लिए मां भले ही वफादार पत्नी नहीं रही होगी, लेकिन इससे यह नतीजा नहीं निकलता कि वह नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए अयोग्य है। खासकर जब कोई सबूत नहीं लाया गया हो। यह भी साबित नहीं हो पाया कि बच्चों की देखभाल करने में मां उपेक्षा करती थी, या उसके आचरण के कारण बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

You Might Also Like

CM’s Wife’s Defamation Case: कोर्ट ने जस्टिस (रिटायर्ड) रंजीत सिंह पर लगी रोक हटाई

CHITKARA UNIVERSITY में 2 छात्राओं की कथित आत्महत्या के बाद आधी रात को हज़ारों छात्रों ने विरोध -प्रदर्शन शुरू किया, रजिस्ट्रार मौके पर

GMADA में करप्शन पर ED का बड़ा एक्शन! 5 शहरों में 26 ठिकानों पर छापेमारी

Punjab: High-Security Registration Plates के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल

IIT BOMBAY कैंपस में सुसाइड रोकने के लिए अब सीलिंग फैन की जगह दीवार पर लगेंगे पंखे

TAGGED:custodydelhi highcourt
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
International

जापान में 90 मिनट में 21 भूकंप आए; 33,000 घरों से बिजली गुल

The Telescope Times The Telescope Times January 1, 2024
Shocking – पति ने घर से निकाला, कहा- नोरा फतेही जैसी नहीं दिखती तू
Meet Hayer : केंद्र ने जानबूझ कर रोका पंजाब का फंड
Bullet Train India टेस्टिंग मई 2027 तक: दिल्ली से लखनऊ 2 घंटे, वाराणसी पहुंचे 3.30 घंटे में
Extinction Rebellion कार्यकर्ताओं का न्यूयॉर्क के दो संग्रहालयों में प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?