By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Aman Arora ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष के नेता को आड़े हाथों लिया
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > Aman Arora ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष के नेता को आड़े हाथों लिया
MY PUNJAB

Aman Arora ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष के नेता को आड़े हाथों लिया

The Telescope Times
Last updated: February 25, 2025 9:10 pm
The Telescope Times Published February 25, 2025
Share
Aman Arora
SHARE

बेबुनियाद आरोपों से जनता का विश्वास टूटता है – Aman Arora

“हमारी नीयत साफ है, हम किसी भी कमेटी द्वारा जांच के लिए तैयार हैं”: Aman Arora की बाजवा को चुनौती

चंडीगढ़, 25 फरवरी:

Contents
बेबुनियाद आरोपों से जनता का विश्वास टूटता है – Aman Arora“हमारी नीयत साफ है, हम किसी भी कमेटी द्वारा जांच के लिए तैयार हैं”: Aman Arora की बाजवा को चुनौतीAman Arora : बिना ठोस सबूत के निराधार आरोप लगाने वाले राजनीतिक नेताओं को चेतावनी

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान Aman Arora ने विपक्ष के नेता (एल.ओ.पी.) प्रताप सिंह बाजवा को सलाह दी कि वे दूसरों पर उंगली उठाने से पहले खुद आत्ममंथन करें।

कैबिनेट मंत्री आज एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार में छपी खबर का हवाला दे रहे थे, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि उन्हें वर्ष 2020 के तरनतारन अवैध शराब मामले की जांच जारी रखने की अनुमति नहीं दी गई थी, जिसमें 130 लोगों की जान चली गई थी। इस जांच में पूर्ववर्ती सरकार के 10 कांग्रेसी विधायकों, एक मंत्री और तत्कालीन मुख्यमंत्री के करीबी कुछ लोगों की संलिप्तता पाई गई थी।

Aman Arora ने कहा कि यह अपनी कमियों को छिपाकर दूसरों पर आरोप लगाने की अनूठी मिसाल है। उन्होंने विपक्ष के नेता को चुनौती देते हुए कहा कि हमारी नीयत साफ है और हम किसी भी कमेटी द्वारा जांच के लिए तैयार हैं।

Aman Arora पंजाब विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने सतर्कता ब्यूरो में दर्ज एक शिकायत का हवाला दिया था।

पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े रुख को और मजबूत करते हुए, उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे इसमें शामिल कोई भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो।

Aman Arora : बिना ठोस सबूत के निराधार आरोप लगाने वाले राजनीतिक नेताओं को चेतावनी

अरोड़ा ने बिना ठोस सबूत के निराधार आरोप लगाने वाले राजनीतिक नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें पूरे राजनीतिक वर्ग में जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि केवल इस आधार पर आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए कि संबंधित व्यक्ति विपक्षी पार्टी से है। उन्होंने आगे कहा कि विश्वसनीय सबूतों के बिना इस तरह के आरोप लगाना वास्तव में जनता की राजनीतिक व्यवस्था में आस्था को खत्म कर देता है।

कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने आश्वासन दिया कि सतर्कता ब्यूरो को मिली शिकायत और इस संबंध में ब्यूरो द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार के अधीन सतर्कता ब्यूरो की कार्यप्रणाली पर विपक्ष के सवालों को खारिज कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहले सतर्कता केस के आधार पर मुद्दा उठाना और बाद में सतर्कता ब्यूरो की निष्पक्षता पर सवाल उठाना अस्वीकार्य है।

Aman Arora ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए विधानसभा कमेटी और पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के लिए ऐसी समितियों के गठन का समर्थन करते हैं।

कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की ईमानदारी की मिसाल भी पेश की। उन्होंने एक घटना का उल्लेख किया, जिसमें मंत्री ई.टी.ओ. ने एक शैलर मालिक के लंबित काम को पूरा करने में उसकी मदद की। इस कार्य के लिए, मंत्री ई.टी.ओ. की सराहना करते हुए, शैलर मालिक ने उन्हें मिठाई का डिब्बा और चावल का थैला उपहार स्वरूप दिया।

हालांकि, मंत्री ई.टी.ओ. ने चावल लेने से इनकार करते हुए शैलर मालिक को सुझाव दिया कि इसे किसी जरूरतमंद को दान कर दें। जब मंत्री ई.टी.ओ. को पता चला कि किसी ने इस शैलर मालिक का काम करवाने के बदले 7 लाख रुपये की रिश्वत ली है, तो उन्होंने तुरंत जिला एस.एस.पी. को पैसे वापस करवाने का निर्देश दिया। मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि पैसे वापस नहीं किए गए, तो दोषी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Aman Arora

https://telescopetimes.com/category/punjab-news

You Might Also Like

AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ED की रेड, पार्टी ने लगाया राजनीतिक निशाना बनाने का आरोप

Improvement Trust के EO के खिलाफ वारंट, SSP को वारंट तामील कराने के निर्देश

Punjab Breaking : AAP को बड़ा झटका, Kunwar Vijay Pratap, 2 more MLA BJP में शामिल

Jalandhar BJP को लग सकता है बड़ा झटका, पुराने 40 परिवार AAP में हो सकते हैं शामिल

Punjab : करवा चौथ पर नहीं दिखेगा चाँद! बारिश आंधी-तूफान आने का अलर्ट

TAGGED:aman aroraPunjab government
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
RLD leader Chaudhary in contact with BJP, offering four seats in UP
Political Affairs

आरएलडी के नेता चौधरी बीजेपी के संपर्क में, यूपी की चार सीटों की पेशकश

The Telescope Times The Telescope Times February 7, 2024
Haryana Election : देखें किस किस को मिला दम ख़म दिखाने का मौक़ा
लुधियाना : पति ने दवाई पकड़ाने से मना किया; पत्नी ने गुस्से में ब्लेड से उसका गला काटा, मौत
IAS-PCS Punjab :सरकार ने 49 अफ़सर ट्रांसफ़र किए
‘Nyay-Patra’: कांग्रेस ने ‘न्याय-पत्र’ घोषणापत्र में समलैंगिक विवाह को वैध बनाने का वादा किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?