By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: मनरेगा को खत्म करने पर congress ने मोदी सरकार की निंदा की
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > मनरेगा को खत्म करने पर congress ने मोदी सरकार की निंदा की
CONGRESS
MY PUNJAB

मनरेगा को खत्म करने पर congress ने मोदी सरकार की निंदा की

The Telescope Times
Last updated: December 20, 2025 9:27 pm
The Telescope Times Published December 20, 2025
Share
CONGRESS
SHARE

देश के गरीबों के साथ घोर अन्याय : Congress leader राजा वड़िंग

हाशिये पर खड़े लोगों से काम की कानूनी गारंटी छीनी गई : सुप्रिया श्रीनेत

चंडीगढ़, 20 दिसंबर: congress ने केंद्र की मोदी सरकार पर अधिकार आधारित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस फैसले से देश के गरीबों और हाशिये पर खड़े वर्गों के कानूनी अधिकार और रोजगार की गारंटी छीनी गई है।

Contents
देश के गरीबों के साथ घोर अन्याय : Congress leader राजा वड़िंगहाशिये पर खड़े लोगों से काम की कानूनी गारंटी छीनी गई : सुप्रिया श्रीनेत

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और एआईसीसी सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह फैसला गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और महिलाओं पर सुनियोजित हमला है।

राजा वड़िंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुरू से ही मनरेगा से नफरत रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानून वीबी जीरामजी के तहत राज्यों की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे मनरेगा की मूल भावना खत्म हो गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पहले ही 10 प्रतिशत हिस्सेदारी देने में असफल रही है, तो वह 40 प्रतिशत बोझ कैसे उठाएगी। वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार का सामना करने के लिए ठोस प्रस्ताव लाए जाएंगे।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मनरेगा एक मांग-आधारित अधिकार था, जिसमें हर व्यक्ति को 100 दिन का काम मांगने का हक था और काम न मिलने पर मुआवज़े का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि इस योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया, ग्रामीण गरीबी में करीब 26 प्रतिशत की कमी लाई और कोविड महामारी के दौरान ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा साबित हुई।

congress leader ने हुए, कहा कि इस फैसले से महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी, क्योंकि मनरेगा के तहत लगभग 50 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को मिला था।

सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि सरकार ने कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाकर बड़ा पाप किया है। उन्होंने कहा कि गांधी केवल कानून का नाम नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं। साथ ही उन्होंने धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक उपयोग पर भी सरकार की आलोचना की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा 2005 में संसद में सभी दलों के समर्थन से पारित हुआ था, जबकि नया कानून बिना किसी परामर्श के लाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह कदम अत्यधिक केंद्रीकरण और राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ाएगा।

उन्होंने भाजपा सरकार के इस दावे का भी मजाक उड़ाया कि नए कानून में 125 दिन के काम की गारंटी होगी, जबकि भाजपा शासन में औसतन केवल 42 दिन प्रति वर्ष ही काम मिला है।

You Might Also Like

SKM – मोदी सरकार ने किया अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनियों के सामने “आत्मसमर्पण”

Improvement Trust जालंधर द्वारा आवासीय वाणिज्यिक संपत्तियों की ई-नीलामी से बोली

Shree Dashmesh Academy में गड़बड़ियों की स्पेशल ऑडिट-जांच के आदेश

Bikram Majithia : “बहुत मुश्किल…सच्चाई के रास्ते पर आगे बढ़ते रहना होगा”

Promotion to Kanungo: 16 कानूनगो को प्रमोशन, नायब तहसीलदार बनाया

TAGGED:CONGRESSMGNREGAModiRAJA WIRRING
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Manmohan Singh
Political Affairs

Manmohan Singh : Modi सार्वजनिक संवाद की गरिमा कम करने वाले पहले PM

The Telescope Times The Telescope Times May 30, 2024
स्पेस में रह गईं Sunita Williams, Butch ने पहली बार बात की
Small Newspapers Council के महासचिव मेजर ऋषि की याद में शोक सभा
शादी समारोह में छह साल की बच्ची से रेप
Budget 2024 : पंजाब के वित्त मंत्री ने बजट को बताया ‘‘पूर्ण रूप से निराशाजनक’’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?