By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Hoshiarpur से बी.के.आई. के 4 आतंकी आई.ई.डी. और दो पिस्तौल सहित गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Crime & Law > Hoshiarpur से बी.के.आई. के 4 आतंकी आई.ई.डी. और दो पिस्तौल सहित गिरफ्तार
Crime & Law

Hoshiarpur से बी.के.आई. के 4 आतंकी आई.ई.डी. और दो पिस्तौल सहित गिरफ्तार

The Telescope Times
Last updated: January 24, 2026 4:40 pm
The Telescope Times Published January 23, 2026
Share
Hoshiarpur
SHARE

गिरफ्तार व्यक्तियों को हथियार हासिल करने और लॉजिस्टिक्स प्रबंधन का सौंपा गया था काम: एस.एस.पी. Hoshiarpur

चंडीगढ़/Hoshiarpur, 23 जनवरी:

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र पाकिस्तान की आई.एस.आई. समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए Hoshiarpur पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.), जालंधर के साथ संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान मॉड्यूल के चार कार्यकर्ताओं को लगभग 2.5 किलोग्राम वज़न वाले आरडीएक्स-आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आई.ई.डी.) सहित गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दिलजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी उर्फ हरी, अजय उर्फ महिरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में हुई है। ये सभी एस.बी.एस. नगर जिले के राहों क्षेत्र के निवासी हैं। आरडीएक्स-आधारित आई.ई.डी. के अलावा पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की हैं।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि यह आतंकी मॉड्यूल अमेरिका-आधारित बी.के.आई. हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच से यह सामने आया है कि बरामद आई.ई.डी. का इस्तेमाल आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों को ध्यान में रखते हुए एक सुनियोजित आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे और पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

ऑपरेशन से संबंधित जानकारी साझा करते हुए Hoshiarpur के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) संदीप मलिक ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर होशियारपुर पुलिस और सी.आई. जालंधर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से आरडीएक्स-आधारित आई.ई.डी. तथा दो पिस्तौल बरामद कीं।

एस.एस.पी. ने आगे बताया कि जांच से यह भी सामने आया है कि विदेश-आधारित बी.के.आई. हैंडलरों ने एक आतंकी मॉड्यूल स्थापित किया था, जिसे अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के रास्ते हथियारों की तस्करी के बाद उन्हें प्राप्त करने और लॉजिस्टिक्स प्रबंधन का कार्य सौंपा गया था। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में Hoshiarpur के गढ़शंकर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

You Might Also Like

Kidney Racket – APP की अर्जी पर बहस आज, क्यों नहीं होने दी जा रहीं अहम गवाहियां

AIR INDIA के 4000 कर्मचारी निकले ‘चोर’, फ्री टिकट्स ज़्यादा कीमत पर बेच डालीं

AAP IN TROUBLE : आम आदमी पार्टी का सरपंच 90 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार !

BJP leader गिरफ्तार, 5 एकड़ में उगा रखी थी अफीम, पार्टी से भी सस्पेंड

10th Board Exam में सवालों के जवाब न बताने पर स्टूडेंट का मर्डर

TAGGED:hoshiarpur
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Rajesh Bagha
MY PUNJAB

Rajesh Bagha : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों में राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है

The Telescope Times The Telescope Times October 2, 2025
Rail Roko Movement : फिरोजपुर रेल डिवीजन में 17 रेल सेवाएं बाधित
मृत मरीज के रिश्तेदार ने Female doctor को चप्पलों से पीटा,  गालियां दीं
Andrei Stenin Press फोटो प्रतियोगिता प्रदर्शनी के 11वें संस्करण का उद्घाटन
DAV Principal की बेटी ने आत्महत्या की या मर्डर, जानें अंदर की कहानी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?