Haji Baba Dilshad
फतेहगढ़ साहिब, 25 अप्रैल : Haji Baba Dilshad / हाजी बाबा दिलशाद साहब ने पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक के पंजाब प्रधान अख्तर सलमानी सहित कई प्रमुख साथियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में लुधियाना के जिला प्रधान शाहनवाज सलमानी, जमात-ए-सलमानी ऑफ इंडिया के पंजाब यूथ प्रेसिडेंट अब्दुल रहमान सलमानी, राजा सलमानी, अब्दुल समद सलमानी और रशीद सलमानी शामिल रहे।
Haji Baba Dilshad साहब, बाबा फरीद धर्म सेवा सोसाइटी के माध्यम से फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती पर लगातार समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संस्था जरूरतमंदों की सहायता के लिए अनेक पहल कर रही है। इसमें गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग, मेडिकल कैंपों का आयोजन, जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन, बोर्ड और किताबें उपलब्ध कराना प्रमुख हैं।

इसके अलावा हर जुम्मे को लंगर का आयोजन किया जाता है और साल भर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था गरीबों को दवाइयां और कपड़े भी उपलब्ध कराती है, जो समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस मौके पर हाजी बाबा दिलशाद ने कहा कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की सेवा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।





