जालंधर: Jalandhar DBA -जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनावों को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार 11 सितंबर 2026 को मतदान होगा। उम्मीदवार 2 और 3 सितंबर को अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रखा गया है। वहीं, नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी 5 सितंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक होगी। इसी दिन दोपहर 2 से 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। नामांकन फॉर्म 2 और 3 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सुपरिंटेंडेंट ऑफ द बार के पास उपलब्ध रहेंगे।
11 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान के दौरान दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।

अलग-अलग पदों के लिए नामांकन फीस तय
चुनाव अधिसूचना में विभिन्न पदों के लिए नामांकन फीस भी निर्धारित की गई है। प्रेसीडेंट पद के लिए 15,000 रुपये, जबकि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और वाइस प्रेसिडेंट (महिला) पद के लिए 10,000 रुपये फीस रखी गई है।
इसी तरह जूनियर वाइस प्रेसिडेंट, ज्वाइंट सेक्रेटरी और असिस्टेंट सेक्रेटरी (महिला) पद के लिए नामांकन फीस 4,000 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों के लिए 2,000 रुपये निर्धारित की गई है।
10 एग्जीक्यूटिव में से 3 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ऐसे ही वाईस प्रेजिडेंट फीमेल और असिस्टेंट सेक्रेटरी फीमेल की सीट रिजर्व्ड है। इसके अलावा भी महिलाएं चाहें तो किसी भी पोस्ट पर लड़ सकती हैं।
उम्मीदवार के साथ अधिकतम दो समर्थक
नोटिफिकेशन के अनुसार नामांकन निर्धारित फॉर्म पर ही दाखिल करना होगा और फीस की रसीद की फोटो कॉपी साथ लगानी होगी। नामांकन फीस नॉन-रिफंडेबल होगी। उम्मीदवार के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य रहेगा और नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार के साथ अधिकतम दो समर्थक ही मौजूद रह सकेंगे।
इन एडवोकेट्स को रिटर्निंग ऑफिसर्स बनाया गया है।
1.बलविंदरजीत सिंह लक्की
2. संजीव बंसल
3. राजीव कोहली
4. मधु रचना
5. तजिंदर धालीवाल
6. सतनाम सिंह हुंदल
7. गुरबचन लाल गगनेजा
8. ओपी कंगनीवाल





