By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: JALANDHAR का संसारपुर गांव — हॉकी का गढ़
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Sports & Stars > JALANDHAR का संसारपुर गांव — हॉकी का गढ़
Sansarpur Hockey Players
Sports & Stars

JALANDHAR का संसारपुर गांव — हॉकी का गढ़

The Telescope Times
Last updated: July 9, 2025 4:50 pm
The Telescope Times Published July 9, 2025
Share
SHARE

JALANDHAR : “जहां हॉकी खून में है — एक गांव की खेल गाथा”

जालंधर 9 जुलाई (Mehak) : पंजाब का संसारपुर गांव (जालंधर जिला) भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का इकलौता गांव माना जाता है जिसने 14 से ज्यादा ओलंपिक और इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। जो संसारपुर से निकले और भारत (या दूसरे देशों) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विश्व में ऐसा कोई और गांव नहीं जिसने इतने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिए हों।

Contents
JALANDHAR : “जहां हॉकी खून में है — एक गांव की खेल गाथा”प्रमुख खिलाड़ी जो संसारपुर से निकले: खिलाड़ी का नाम, ओलंपिक वर्ष और उपलब्धिJALANDHAR : कहां से शुरू हुई हॉकी की परंपरागौरव: उपलब्धियां जो संसारपुर को खास बनाती हैंJALANDHAR : पदक विजेता खिलाड़ीअब की स्थिति (चुनौतियां):फिर से उम्मीदें जगी हैं

प्रमुख खिलाड़ी जो संसारपुर से निकले: खिलाड़ी का नाम, ओलंपिक वर्ष और उपलब्धि

1. सरदार हरबेल सिंह – ओलंपियन (1932 लॉस एंजेलेस

2. सरदार गुरदेव सिंह गिल – ओलंपियन (1952 हेलसिंकी, गोल्ड)

3. सरदार तरलोचन सिंह – ओलंपियन (1956 मेलबर्न, गोल्ड)

4. गुरबख्श सिंह – ओलंपियन (1964 टोक्यो, गोल्ड; भारत के कप्तान भी रहे)

5. बलबीर सिंह (जूनियर) – ओलंपियन (1968 मैक्सिको सिटी)

6. जगजीत सिंह – ओलंपियन (1964)

7. गुरमेल सिंह – ओलंपियन (1980 मॉस्को, गोल्ड मेडलिस्ट)

8. गुरचरण सिंह – भारतीय टीम के लिए खेले, एशियाई खेलों में भागीदारी

9. हरमिंदर सिंह – भारतीय राष्ट्रीय टीम खिलाड़ी

10. हरिंदर सिंह – भारतीय हॉकी टीम खिलाड़ी

11. बलविंदर सिंह – भारत के लिए इंटरनेशनल हॉकी

12. मनदीप सिंह – भारत U21 और सीनियर टीम में शामिल

13. गुरमिंदर सिंह – इंटरनेशनल प्लेयर

14. हरजिंदर सिंह – भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी

बलबीर सिंह सीनियर 1948-56 (यद्यपि वह संसारपुर से नहीं थे, लेकिन एक समय पर वहीं अभ्यास करते थे)
कुल मिलाकर, 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस गांव से निकले हैं। कई खिलाड़ियों ने केन्या, कनाडा और इंग्लैंड के लिए भी हॉकी खेली।

संस्कृति और खेल परंपरा लगभग हर घर में एक हॉकी खिलाड़ी बचपन से ही हॉकी सिखाई जाती है । पुराने खिलाड़ी नए खिलाड़ियों को कोचिंग देते हैं। स्कूल स्तर पर हॉकी को प्राथमिकता देते हैं।

JALANDHAR : कहां से शुरू हुई हॉकी की परंपरा

संसारपुर में हॉकी का इतिहास 20वीं सदी की शुरुआत से जुड़ा है। ब्रिटिश राज के दौरान पंजाब में सेना की भर्तियां होती थीं। संसारपुर के युवक बड़ी संख्या में सेना में भर्ती हुए और वहां उन्होंने हॉकी सीखी। जब वे छुट्टी में गांव लौटे, तो वे साथ में हॉकी भी लेकर आए — यहीं से गांव में हॉकी की नींव पड़ी ,धीरे-धीरे हॉकी गांव की पहचान बन गई।
हर घर में स्टिक दिखती थी, बच्चे स्कूल से पहले या बाद में मैदान में दिखते थे, और युवाओं का सपना ओलंपिक तक पहुंचने का होता था।

गौरव: उपलब्धियां जो संसारपुर को खास बनाती हैं

भारत को ओलंपिक स्तर के 14 से ज्यादा खिलाड़ी देने वाला संसारपुर दुनिया का एकमात्र गांव है। 100+ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संसारपुर ने भारत के अलावा केन्या, कनाडा, इंग्लैंड जैसी विदेशी टीमों को भी खिलाड़ी दिए हैं। हर घर से हॉकी खिलाड़ी गांव में करीब हर तीसरे घर से एक पेशेवर हॉकी खिलाड़ी निकला है।

JALANDHAR : पदक विजेता खिलाड़ी

इस गांव के कई खिलाड़ी गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भारत के लिए जीत चुके हैं —
खासकर 1952, 1956, 1964, और 1980 के ओलंपिक्स में।

अब की स्थिति (चुनौतियां):

बात करें अब कि तो पहले जहां गांव में एक नहीं, कई मैदान होते थे, आज मैदान बंजर हो चुके हैं।
आधुनिक सुविधाओं की कमी, बेरोज़गारी और विदेश जाने का झुकाव के कारण हॉकी का जुनून अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।
फिर भी कुछ पूर्व खिलाड़ी और NGOs मिलकर युवाओं को दोबारा हॉकी की राह पर ला रहे हैं।

फिर से उम्मीदें जगी हैं

बताया जा रहा हैं कि सरकार ने संसारपुर को फिर से हॉकी सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है।
खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत हॉकी मैदानों के नवीनीकरण और ट्रेनिंग कैम्प्स शुरू करने की बात की जा रही है।

You Might Also Like

TEEJ 2025 : शेखां बाजार किट्टी ग्रुप ने मनाया तीज त्यौहार

PASSPORT INDEX : भारतीय अब इन 2 देशों में भी बिना वीजा जा पाएंगे

lambandi abhiyan : 6 अगस्त को देश भगत यादगार हॉल, जालंधर में सम्मेलन, लामबंदी अभियान चलाया जाएगा

तकिये के नीचे Mobile नींद और दिमाग दोनों को लग सकता है झटका!

HEART ATTACK के छिपे संकेत, कई दिन पहले ही शरीर दे देता है चेतावनी

TAGGED:hockeyJalandharSansarpurSports
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Akali Dal
MY PUNJAB

Akali Dal वारिस पंजाब और भर्ती कमेटी की मीटिंग, बन सकता है एक साझा पंथक मंच

The Telescope Times The Telescope Times June 27, 2025
Old Age Camp : 23 को हर ज़िले में बुजुर्गों का मुफ़्त इलाज
Drugs की समस्या को खत्म करने हेतु राज्यपाल द्वारा धर्म गुरुओं के साथ विस्तृत चर्चा
PUNJAB-शताब्दी के नीचे आने से युवक की मौत, Suicide तो नहीं ?
जालंधर में प्रिंसिपल जाली डिग्रियां बेचता गिरफ्तार, 600 फर्जी डिग्री भी बरामद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?