By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: DOCTOR’S FRAUD: आरोपी चारों डॉक्टर, CA अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर !
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > DOCTOR’S FRAUD: आरोपी चारों डॉक्टर, CA अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर !
MY PUNJAB

DOCTOR’S FRAUD: आरोपी चारों डॉक्टर, CA अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर !

The Telescope Times
Last updated: December 25, 2025 9:22 pm
The Telescope Times Published December 25, 2025
Share
Sarvodya Hospital Fraud
DOCTOR'S FRAUD
SHARE

DOCTOR’S FRAUD : FIR में एक धारा जिसमें बिना नोटिस अरेस्ट संभव

जालंधर। DOCTOR’S FRAUD : अपने पार्टनर्स डॉक्टरों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने और डॉक्यूमेंट में हेर फेर कर सर्वोदय अस्पताल को घाटे में दिखाने के संगीन आरोपों के तहत डॉक्टर पंकज त्रिवेदी की शिकायत पर अस्पताल के डॉक्टरों पर FIR तो दर्ज हो गई है पर अब पुलिस आरोपी डॉक्टर कपिल गुप्ता, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. संजय मित्तल, डॉ. अनवर इब्राहिम खान और सीए संदीप कुमार सिंह निवासी नोएडा को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पा ही, यह बड़ा सवाल है।

Contents
DOCTOR’S FRAUD : FIR में एक धारा जिसमें बिना नोटिस अरेस्ट संभवDOCTOR’S FRAUD : हो सकती है उम्रकैद की सजाDOCTOR’S FRAUD – एविडेंस से छेड़छाड़ संभव !

मालूम हो कि आरोपी डॉक्टरों और सीए पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 467, 468, 471 और 477 के तहत FIR दर्ज हुई है। इस केस में ठगी मारने, साजिश रचने, पैसों को लेकर सरकारी विभाग को गुमराह करने, दस्तावेजों से छेड़छाड़ और फर्जी डॉक्यूमेंट पेश करने सहित कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है।

DOCTOR’S FRAUD : हो सकती है उम्रकैद की सजा

एक्सपर्ट से बात करने पर पता चला कि जो धारा 467 है उसके तहत किसी भी आरोपी को नोटिस दिए बिना गिरफ्तार किया जा सकता है तो पुलिस किसका इंतज़ार कर रही या जानबूझ कर मामले को लटका रही है। मालूम हो इस धारा के तहत उम्रकैद की सजा हो सकती है।

अब अरेस्ट के बाद पूछताछ में ही सामने आएगा कि और कौन कौन लोग इस फर्जीवाड़े में शामिल थे। क्योंकि जब यह फ्रॉड किया गया तो सीए संदीप कुमार सिंह इतने सारे कागज़ात क्या अकेले बनाने में सफल रहे, या फिर उनके साथ इस धोखाधड़ी में बैंक के लोग, अकाउंटेंट, या फिर और CA की मिलीभगत है। पुलिस को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने क्या सर्वोदय अस्पताल से वो कंप्यूटर या फाइल्स उठा कर अपने कब्जे में ले ली हैं जिनके साथ छेड़छाड़ हो सकती है।

DOCTOR’S FRAUD – एविडेंस से छेड़छाड़ संभव !

यह भी हो सकता है कि आरोपी पैसे वाले लोग हैं तो वो वहां काम कर रहे लोगों को लालच दे कर एविडेंस से छेड़छाड़ करवा सकते हैं। अगर अब तक कि पुलिस प्रशासन का एक्शन देखा जाये तो पहले ही उनकी कार्रवाई संदेह के घेरे में है। ऐसे में अगर पुलिस को अब पुलिस को अपनी छवि सुधारनी है तो बहुत तेज तर्रार और ईमानदारी के साथ काम करना होगा।

इस मामले में पुलिस का पक्ष जानने को जब SHO को फ़ोन किया गया तो उसने फ़ोन नहीं उठाया।

You Might Also Like

KEWAL SINGH DHILLON : केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल

RAJESH BAGHA : ड्रग्स के खिलाफ जंग में समाज सेवी संस्थाओं को साथ लेंगे

JALANDHAR CORPORATION : सरकार सफाई कर्मचारियों को कर रही परेशान : अशोक वाल्मीकि

PUNJAB की महिलाओं को 1 जुलाई से आर्थिक मदद की पहली किश्त मिलेगी

INDRIYA ने 32,000 से ज्यादा डिजाइनों के साथ जालंधर में खोला स्टोर

TAGGED:BIG NEWSDOCTOR'S FRAUDJalandharSARVODYA HOSPITAL
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Zubeen Garg
Art & Cinema

Zubeen Garg की मौत डूबने से हुई थी : Singapore report

The Telescope Times The Telescope Times March 26, 2026
सूखे हिमाचल में बर्फ व बारिश के लिए देवी देवताओं की शरण में पहुंचे लोग
PAKISTAN NEWS : गलियां, चौक, चौराहे… फिर से बन जायेंगे कृष्ण नगर, लक्ष्मी चौक, जैन मंदिर रोड..
JUNK FOOD DANGER : रोज़ मोमो खाने के कारण बच्ची की हालत बिगड़ी, ICU में भर्ती
केजरीवाल को ईडी ने 18 जनवरी को चौथी बार बुलाया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?